Home LIFESTYLE NEWS HINDI घुटने में दिखें ये 3 लक्षण तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज, तुरंत...

घुटने में दिखें ये 3 लक्षण तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज, तुरंत लें डॉक्टर की सलाह

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

घुटने में दर्द होना आम बात है, लेकिन कुछ लक्षण गंभीर समस्या का संकेत हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर ने तीन ऐसे लक्षणों के बारे में बताया है जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से तुरंत सलाह लेनी चाहिए।

घुटने में दर्द होना आम बात है, लेकिन कई बार कुछ लक्षण गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकते हैं। आज के समय में कई यंग लोगों को कम उम्र में ही घुटनों से कट-कट की आवाज आने और चटकने की आवाज आने लगती है। वहीं कुछ लोगों को घुटने में सूजन की दिक्कत भी होती है। ऐसे में इस बारे में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. देबाशीष चंदा ने तीन ऐसे लक्षणों के बारे में बताया है जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

1) रात में घूटने का अचानक सूजना

अगर रात में अचानक घुटने में सूजन दिखाई देने लगे, तो इसे कॉमन दर्द समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये सूजन कई वजह से हो सकती है। कई बार ये समस्या मेनिस्कस में चोट लगने के बाद घुटने के जोड़ में सूजन आ सकती है। हालांकि कई बार चोट लगने के तुरंत बाद सूजन नहीं दिखती, बल्कि कुछ घंटों बाद या अगले दिन घुटना फूलने लगता है। इसकी वजह से घुटने में भारीपन महसूस हो सकता हौ, घुटने के आसपास सूजन दिखाई देती, घुटना मोड़ने या सीढ़ियां चढ़ने में दर्द होना, घुटने में खिंचाव और अकड़न महसूस होना।

2) चलते-चलते घुटना अटकना या लॉक हो जाना

मेनिस्कस टियर का यह एक जरूरी लक्षण है। जब मेनिस्कस का फटा हुआ हिस्सा अपनी जगह से खिसककर घुटने के जोड़ के बीच आ जाता है, तो घुटने की कॉमन मूवमेंट में रुकावट हो सकती है। इस समस्या से घुटना पूरी तरह सीधा करने में परेशानी होगी, चलते समय अचानक पैर का रुक जाना, घुटने को मोड़ने पर दर्द या क्लिक जैसी आवाज आना, चलने और बैठने-उठने में परेशानी होना।

3) रात में अचानक नींद खुलना और घुटने के दर्द से कराना

मेनिस्कस में चोट लगने के बाद घुटने में लगातार दर्द और सूजन रह सकती है। कुछ लोगों को रात में करवट बदलते समय या पैर की पोजिशन बदलने पर दर्द महसूस होता है। मेनिस्कस टियर के कारण जोड़ पर दबाव पड़ना, घुटने के अंदर सूजन और जलन होना, पैर मोड़ने या घुमाने पर चोट वाली जगह पर दबाव पड़ना, चोट के कारण घुटने की मूवमेंट पर असर होता है।

क्या कहते हैं डॉक्टर

डॉक्टर कहते हैं कि इन समस्याओं का मुख्य कारण मेनिस्कस टियर या लिगामेंट इंजरी, हड्डियों का सॉफ्ट हो जाना या अक्यूट ओस्टियोआर्थराइटिस का फ्लेयर है। एक्सपर्ट कहते हैं कि इसमें आप जितना जल्दी अपने डॉक्टर के पास जाएंगे, उतनी जल्दी समस्या से निपटने में मदद मिलेगी।

क्या है मेनिस्कस?

मेनिस्कस घुटने के जोड़ में मौजूद सी आकार की मजबूत कार्टिलेज होती है, जो जांघ की हड्डी और पैर की निचली हड्डी के बीच कुशन की तरह काम करती है। यह चलने, दौड़ने और कूदने के दौरान घुटने पर पड़ने वाले दबाव को कम करती है। मेनिस्कस टियर का इलाज उसकी गंभीरता, मरीज की उम्र और घुटने की स्थिति पर निर्भर करता है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। ये किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN