Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार शाहरुख खान के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा तोहफा, आधी रात में...

शाहरुख खान के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा तोहफा, आधी रात में सरप्राइज देने की तैयारी में ‘किंग’ के मेकर्स

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/01/1200x900/shah_rukh_khan_birthday_01_1793519113571_xxca_1793519117600_IrxE_35e40eeb-ca4f-40cf-ad58-e6a2c6b80925_9Kvw.png

शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाएंगे। इस मौके पर शाहरुख खान के फैंस को तोहफा मिल सकता है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग का नया गाना उनके बर्थ डे पर रिलीज होने वाला है। 

शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर ‘किंग’ मेकर्स शाहरुख खान के फैंस को तोहफा देने की तैयारी कर रहे हैं। 2 नवंबर को शाहरुख खान अपना 61वां जन्मदिन मनाएंगे। किंग के डायरेक्टर सिद्धार्थ ने कन्फर्म किया है कि फिल्म से कुछ नया रिलीज होने वाला है।

‘किंग’ के बर्थ डे पर फैंस को मिलेगा तोहफा

किंग के मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि 2 नवंबर की आधी रात को किंग से कुछ नया रिलीज किया जाएगा। हालांकि, मेकर्स ने ये साफ नहीं किया है कि किंग से नया क्या रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म का कोई नया पोस्टर हो सकता है, फिल्म का टीजर हो सकता है या फिल्म का गाना हो सकता है।

क्या रिलीज होगा किंग का नया गाना?

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाहरुख खान की फिल्म किंग का पहला गाना 2 नवंबर को रिलीज किया जा सकता है। किंग का जो गाना रिलीज किया जाएगा उसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। इस नए गाने की रिलीज के जरिए फैंस को इस एक्शन थ्रिलर की पहली म्यूजिकल झलक मिलेगी।

क्या है किंग के मेकर्स की तैयारी?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, “ये किंग की टीम की तरफ से शाहरुख खान के फैंस को तोहफा होगा, और सिद्धार्थ आनंद एक नया शाहरुख खान अनुभव लोगों तक पहुंचाएंगे।” रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि इस नई रिलीज के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड प्रमोशन भी शुरू हो जाएगा।

शाहरुख खान की किंग में नजर आएंगे ये सितारे

शाहरुख खान की किंग की बात करें तो इस फिल्म में बॉलीवुड के तमाम बड़े एक्टर्स नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, राघव जुयाल, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, सौरभ शुक्ला, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार नजर आएंगे।

पठान बॉक्स ऑफिस पर हुई थी हिट

ये पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद साथ में काम कर रहे हैं। इससे पहले इन दोनों की जोड़ी में साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म पठान में साथ काम किया था। पठान बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। फैंस को अब किंग के हिट होने की भी उम्मीद है। शाहरुख खान की किंग दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

पिछले बर्थ डे पर भी शाहरुख खान के फैंस को मिला था तोहफा

बता दें, पिछले साल भी सिद्धार्थ आनंद ने फैंस को शाहरुख खान के बर्थ डे पर तोहफा दिया था। उन्होंने पिछले साल शाहरुख खान के जन्मदिन पर फिल्म के टाइटल से पर्दा उठाया था। वहीं, फिल्म से शाहरुख खान के लुक से भी पर्दा उठाया था।

शाहरुख खान की फिल्म टाइटल का खुलासा करते हुए सिद्धार्थ आनंद ने एक टीजर वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था- सौ देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम- किंग।

वहीं, शाहरुख खान के लुक को रिवील करते हुए सिद्धार्थ आनंद ने जो पोस्टर शेयर किया था उसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था- डर नहीं, दहशत हूं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN