Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार यश ने क्यों लिया ‘रामायण’ के प्रमोशन से ब्रेक? जानिए इसके पीछे...

यश ने क्यों लिया ‘रामायण’ के प्रमोशन से ब्रेक? जानिए इसके पीछे की वजह

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/01/1200x900/Screenshot_2026-11-01_123950_1793517003928_m2eZ_1793517008425_G5Zp_bb99c553-c3ec-424a-9342-badd11bee9d7_Yfjl.png

सुपरस्टार यश ने रामयाण के प्रमोशन से एक दिन का ब्रेक लिया है। इस ब्रेक के बारे में खुद एक्टर ने बताया है। जानिए इस एक दिन में यश क्या प्लान कर रहे हैं। रणबीर और साई पल्लवी ने भी बताई अपनी पसंद की जगह। 

साउथ सुपरस्टार एक्टर यश अपनी फिल्म ‘रामायण’ से धमाका करने के लिए तैयार हैं। एक्टर पिछले करीब डेढ़ महीनों से बतौर एक्टर और फिल्म के प्रोड्यूसर के तौर पर प्रमोशन के काम में बिजी थे। यश हाल में अमेरिका में फिल्म की कास्ट के साथ फिल्म को प्रोमोट करने में लगे हुए थे। अब एक्टर ने प्रमोशन के काम से एक दिन का ब्रेक ले लिया है। ये ब्रेक किसी खास वजह के चलते लिया गया है।

यश ने इसलिए लिया रामायण के प्रमोशन से एक दिन का ब्रेक

रामयाण की स्टार कास्ट रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश इस समय अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल में एक्टर्स एक अमेरिकी न्यूज चैनल पर पहुंचे थे। यहां बातचीत के दौरान यश ने बताया कि वो अपने बच्चों के साथ डिज्नीलैंड जाने वाले हैं। ये उनके बच्चों का पहला मौका होगा डिज्नीलैंड घूमने का। एक्टर फिल्म के प्रमोशन से थोड़ा ब्रेक अपने और परिवार के लिए ले रहे हैं। इस दौरान रणबीर ने कहा कि उन्हें डिज्नीलैंड बहुत पसंद है। साई पल्लवी ने कहा कि लॉस एंजिल्स से जाने से पहले वो ब्रॉड म्यूजियम और चायनीज थिएटर घूमना चाहती हैं।

रामयाण को विदेशों में मिल रहा है अच्छा रिएक्शन

यश, साई और रणबीर पिछले कुछ समय से अमेरिका में अपनी फिल्म रामयाण का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल में फिल्म का प्रीमियर भी वहीं हुआ था। एक्टर्स लगातार फिल्म से जुड़े इवेंट में लगे हुए हैं। एडवांस बुकिंग के आकड़ों की मानें तो फिल्म रामयाण को विदेशों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सबसे आगे नॉर्थ अमेरिका है। यहां सबसे ज्यादा टिकट बेचीं गई गई हैं। जितने भी लोगों में नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण देखी है उन्होंने इस फिल्म को खास बताया है।

रामायण का पहला रिव्यू आ गया है

नितेश तिवारी की रामयाण को देश के फिल्म क्रिटिक्स से भी अच्छा रिएक्शन मिला है। हाल में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म का फर्स्ट रिव्यू शेयर करते हुए इसे शानदार बताया। ऐसा माना जा रहा है कि रामयाण ओपनिंग वाले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है। इस फिल्म में रणबीर, यश और साई के अलावा कई बड़े एक्टर्स सपोर्टिंग किरदारों में नजर आने वाले हैं। फिल्म को दो पार्ट में बनाया जा रहा है। इन दोनों पार्ट पर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और यश ने 4000 करोड़ का बजट खर्च किया है।

रामयाण का इंतजार

बता दें, लंबे इंतजार के बाद अब रामायण को थिएटर पर देखने का इंतजार खत्म होने वाला है। फिल्म इस हफ्ते, 5 नवंबर को थिएटर मर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म से मेकर्स और ऑडियंस को बहुत उम्मीदें हैं। फिल्म लंबे समय से खबरों में बनी हुई है। AR रहमान का म्यूजिक है और डॉक्टर कुमार विश्वास ने फिल्म के कुछ गाने लिखे हैं। अब फिल्म का इंतजार हो रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN