Home LIFESTYLE NEWS HINDI दिवाली पार्टी में दिखना है ग्लैमरस तो ट्राई करें प्रियंका से आलिया...

दिवाली पार्टी में दिखना है ग्लैमरस तो ट्राई करें प्रियंका से आलिया तक के ये Indo-Western लुक्स, हर कोई करेगा तारीफ

6
0

Source :- INDIATV NEWS

अगर आप चाहती हैं कि इस दिवाली पार्टी में सबकी नज़रें आप पर टिके तो इंडो वेस्टर्न आउटफिट आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। आप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट तक के इन फ्यूजन लुक्स से अपने लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

इन इंडो वेस्टर्न ऑउटफिट को कर सकते हैं ट्राई

प्रियंका चोपड़ा

Image Source : INSTAGRAM – @PRIYANKACHOPRAप्रियंका चोपड़ा

  • प्रियंका चोपड़ा:  प्रियंका चोपड़ा का यह लुक मॉर्डन और ट्रेडिशनल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। उन्होंने ब्लाउज़ में मैटेलिक शिमर ट्यूब टॉप पहना है। वहीं मल्टीकलर ब्रोकेड साड़ी को धोती स्कर्ट स्टाइल में ड्रेप किया गया है। अगर आपके पास बनारसी साड़ी है तो उसका इस्तेमाल करके आप भी कुछ इस तरह का मॉर्डन इंडोवेस्टर्न लोक क्रिएट कर सकती हैं।

आलिया भट्ट

Image Source : INSTAGRAM – @BRIDESTODAYINआलिया भट्ट

  • आलिया भट्ट: अगर आपको सॉफ्ट और मिनिमल कलर पसंद है तो आप आलिया की तरह कुछ ऐसा लुक क्रिएट कर सकती हैं। इस पूरे ऑउटफिट का टोन बेज शेड का रखा गया है। ऑफ शोल्डर टॉप पर स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ स्ट्रक्चर्ड कॉर्सेट टॉप के साथ साड़ी को ड्रेप किया गया है।

शिल्पा शेट्टी

Image Source : INSTAGRAM – @BRIDESTODAYINशिल्पा शेट्टी

  • शिल्पा शेट्टी: अगर आपको बोल्ड और चटक रंग पहनना पसंद है तो आप शिल्पा शेट्टी की तरह फ्यूजन धोतीस्कर्ट सेट को दिवाली पार्टी के लिए चुन सकती हैं। एमरल्ड ग्रीन शेड्स में हाईनेक, बलून पफ स्लीव्स साटन सिल्क ब्लाउज के साथ आप बॉटम पार्ट में मैटेलिक ऑलिव या ब्रॉन्जगोल्ड शेड की ड्रेप्ड धोतीस्कर्ट पहन सकती हैं।  इस लोक को जिस चीज ने सबसे खास बनाया है वह है कमर पर मल्टीकलर पत्थर वाली बेल्ट।

सोनम कपूर

Image Source : INSTAGRAM – @ALACOUTUREसोनम कपूर

  • सोनम कपूर: सोनम कपूर एक बेह रॉयल पेस्टल एथनिक लुक में नज़र आ रही हैं। उन्होंने एक लाइट क्रीमी/पेस्टल टोन का फ्लोरल प्रिंटेड लॉन्ग केप जैकेट और उसके साथ मैचिंग ड्रेप्ड स्कर्ट/कुर्ता सेट पहना है। अगर आपको कुर्ता पहनना पसंद है तो आप कुछ इस तरह की स्टाइलिंग कर सकती हैं। इसके साथ ही आप गले में हैवी एंटीक गोल्ड और स्टोन-स्टडेड चोकर के साथ कई लेयर वाला मोतियों का हार भी पहन सकती हैं।

सान्या मल्होत्रा

Image Source : INSTAGRAM – @SANYAMALHOTRAसान्या मल्होत्रा

SOURCE : INDIATV NEWS