Home LIFESTYLE NEWS HINDI कांच के फूलदान में पानी के दाग जम गए, बिना-घिसे, रगड़े चुटकियों...

कांच के फूलदान में पानी के दाग जम गए, बिना-घिसे, रगड़े चुटकियों में ऐसे चमकाएं

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कांच पर जमे पानी के दाग अक्सर साफ नहीं होते और अगर इन्हें रगड़ कर हटाया जाए तो स्क्रैच के निशान बन जाते हैं। ऐसे में बगैर बेकिंग सोडा और विनेगर के कांच के बर्तनों की सफाई का ये नुस्खा जरूर जान लें।

दिवाली की सफाई जोरों पर होगी। पुराने बेकार और बहुत गंदे हो चुके सामान को फेंकने की तैयारी कर चुके होंगे। लेकिन रुकिए, अपने कीमती सामान को साफ करने का तरीका सीख लें। जैसे कांच के वो फूलदान जिनमे आप अक्सर रियल फूलों को सजाकर टेबल के कॉर्नर पर रखती हैं और उन फूलदान में पानी के सफेद दाग जम गए हैं। अब इन ग्लास वास को फेंकने की सोच रहीं क्योंकि कांच पर जमे पानी के दाग को रगड़ना मुश्किल है और बेकार ही आपका बहुत सारा समय चला जाएगा। तो बस ये छोटा सा तरीका जान लें जो आपके सारे कांच के बर्तनों पर जमे पानी के दाग को साफ कर देगा और बगैर रगड़े-घिसे ही सारा कांच का सामान साफ हो जाएगा। गिलास, कटोरी से लेकर कांच के फूलदान किसी को भी रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। केवल पानी में डालने भर से ये बर्तन साफ होंगे और पानी के दाग भी मिट जाएंगे। नोट कर लें ये छोटा सा क्लीनिंग हैक।

बेकिंग सोडा ना विनेगर कुछ नहीं चाहिए

कांच की सफाई के लिए आपको किसी बेकिंग सोडा या विनेगर की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस चाहिए गर्म पानी और साइट्रिक एसिड। सारे कांच के बर्तनों को साफ करने के लिए ये दो चीजें ही काफी होंगी। इनसे सारे बर्तन बिना घिसे-रगड़े ही चमक जाएंगे। साइट्रिक एसिड का पैकेट मार्केट में बहुत आसानी से मिल जाता है। आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। साइट्रिक एसिड का इस्तेमाल अचार, जैम, जेली और सॉस जैसी चीजों को प्रिजर्व करने के लिए यूज किया जाता है। बस यहीं साइट्रिक एसिड कांच के बर्तनों को भी चमकाने में मदद करेगा।

साइट्रिक एसिड से चमकाएं कांच के बर्तन

कांच के बर्तनों को चमकाने के लिए बस साइट्रिक एसिड एक से दो चम्मच गुनगुने पानी में डालें और कांच के फूलदान और बर्तन को भिगो दें। कुछ घंटे के लिए बर्तन को भिगा रहने दें। पांच से छह घंटे बाद आप देखेंगे कि सारे पानी के बर्तन साफ हो चुके हैं और आपको बहुत सारा रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

रगड़ने से कांच के बर्तन में पड़ जाते हैं स्क्रैच

दरअसल, जब आप कांच के सुंदर बर्तनों को स्क्रब पैड से रगड़ते हैं तो उन पर स्क्रैच के निशान बन जाते हैं। जो दिखने में खराब लगते हैं और कांच की सुंदरता बिगाड़ देते हैं। ऐसे में साइट्रिक एसिड वाला ये नुस्खा काम का है और आपके कांच के बर्तनों को बहुत अच्छे से क्लीन कर देगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN