Home rss business hindi बेंगलुरू-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का उद्घाटन, कल से शुरू होंगी सेवाएं- चेक...

बेंगलुरू-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का उद्घाटन, कल से शुरू होंगी सेवाएं- चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

3
0

Source :- KHABAR INDIA TV

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बेंगलुरू में देश की तीसरी वंदे भारत स्लीपर को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया। ये ट्रेन कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू और महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बीच सोमवार, 2 नवंबर से अपनी नियमित सेवाएं शुरू करेगी। अश्विनी वैष्णव ने इस मौके पर कहा कि बेंगलुरू-मुंबई वंदे भारत स्लीपर आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र को जोड़ेगी, जिससे उत्तरी कर्नाटक के वो हिस्से भी जुड़ जाएंगे, जो अब तक इससे अछूते थे।

हफ्ते में 6 दिन चलाई जाएगी बेंगलुरू-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

बेंगलुरू और मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हफ्ते में 6 दिन सेवाएं देगी। बेंगलुरू से मुंबई तक जाने वाली वंदे भारत स्लीपर मंगलवार को छोड़कर सभी दिन चलाई जाएगी। जबकि, मुंबई से बेंगलुरू तक जाने वाली वंदे भारत स्लीपर बुधवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी। 

बेंगलुरू से शाम 19:45 बजे और मुंबई से रात 20:10 बजे रवाना होगी ट्रेन

भारतीय रेल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरू से मुंबई तक जाने वाली ट्रेन नंबर- 27652, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, 3 नवंबर से शाम 19:45 बजे बेंगलुरू के सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल स्टेशन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:55 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में, मुंबई से बेंगलुरू जाने वाली ट्रेन नंबर- 27651, मुंबई-बेंगलुरू वंदे भारत स्लीपर 2 नवंबर से रात 20:10 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12:00 बजे बेंगलुरू के सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल स्टेशन पहुंचेगी।

अनंतपुर, रायचूर, पुणे, कल्याण समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी वंदे भारत स्लीपर

बेंगलुरू और मुंबई के बीच चलने वाली ये वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अपनी यात्रा में अनंतपुर, गुंतकल, रायचूर, यादगीर, कलबुर्गी, सोलापुर, पुणे और कल्याण रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों की मांग और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ट्रेन में कुल 16 डिब्बे लगाए हैं। इनमें में फर्स्ट क्लास एसी, सेकेंड क्लास एसी और थर्ड क्लास एसी के डिब्बे होंगे।

ट्रेन नंबर- 27652, बेंगलुरू-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन​

स्टेशन आगमन प्रस्थान
SMVT बेंगलुरू — 07:35 pm
अनंतपुर 10:28 pm 10:30 pm
गुंतकल 11.20 pm 11:25 pm
रायचूर 01:03 am 01:05 am
यादगीर 01:43 am 01:45 am
कलबुर्गी 03:08 am 03:10 am
सोलापुर 04:20 am 04:25 am
पुणे 08:00 am 08:05 am
कल्याण 10:42 am 10:44 am
CSMT मुंबई 11: 55 am —

ट्रेन नंबर- 27651, मुंबई-बेंगलुरू वंदे भारत स्लीपर​

स्टेशन आगमन प्रस्थान
CSMT मुंबई — 08:10 pm
कल्याण 08:48 pm 08:50 pm
पुणे 11.40 pm 11:45 pm
सोलापुर 03:00 am 03:05 am
कलबुर्गी 04:13 am 04:15 am
यादगीर 05:08 am 05:10 am
रायचूर 06:03 am 06:05 am
गुंतकल 07:30 am 07:35 am
अनंतपुर 08:38 am 08:40 am
SMVT बेंगलुरु 12:00 pm —

यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए गए हैं, जो एसी स्लीपर श्रेणी की आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं।

कितना लगेगा किराया

ये ट्रेन बेंगलुरू से मुंबई तक का सफर पूरा करने में 16 घंटे और 10 मिनट लेगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में बेंगलुरू से मुंबई तक का थर्ड एसी का किराया 2810 रुपये, सेकेंड क्लास एसी का किराया 3630 रुपये और फर्स्ट क्लास एसी का किराया 4450 रुपये तय किया गया है।

ये भी पढ़ें

कैसी होगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई सॉलिड बॉडी वाली ट्रेन की पहली झलक

SOURCE : KHABAR INDIA TV