Home rss world hindi अमेरिका में बेहद भीषण हादसा; रिहायशी इलाके में मिसाइल की तरह क्रैश...

अमेरिका में बेहद भीषण हादसा; रिहायशी इलाके में मिसाइल की तरह क्रैश हो गया जेट; सभी यात्रियों की मौत

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा में रविवार को बेहद भीषण हादसा हो गया है। यहां एक बिजनेस जेट क्रैश होने से कई लोगों की मौत की खबर है। जानकारी के मुताबिक यहां नौ लोगों को लेकर जा रहा एक बिजनेस जेट मिसाइल की तरह सीधे रिहायशी इलाके में जा गिरा। गिरते ही जेट भयावह आग के गोले में तब्दील हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई।

हादसा पाम बीच काउंटी के क्रेस्टहेवन के पास हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में कई और जानें जा सकती थीं क्योंकि विमान पास के घरों से टकराने से बाल-बाल बच गया। हालांकि विमान अब भी एक बेहद व्यस्त सड़क पर गिरा है। गिरते ही यहां जोरदार धमाका हुआ। हादसे की कई तस्वीरें और विडियोज भी सामने आई हैं जिसमें पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल नजर आ रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN