Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Dividend Stocks: शेयर बाजार में आज 2 नवंबर 2026 को कुल 4 कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर रही हैं
- इसमें से एक कंपनी की तरफ से हर शेयर पर 24 रुपये का डिविडेंड दिया जा रहा है
Dividend Stocks: शेयर बाजार में आज 4 कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर रही हैं। इन 4 कंपनियों में से एक कंपनी कोलगेट भी है। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी निवेशकों को कितना डिविडेंड दे रही है।
1-Route Mobile Ltd
इस साल कंपनी के शेयर आज चौथी बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर निवेशकों को 4 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया गया है। शेयर बाजार में इस साल पहली बार कंपनी के शेयर फरवरी के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड दिया था।
पिछले एक साल के दौरान इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 38 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
2- Tanla Platforms Ltd
इस साल यह स्टॉक दूसरी बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर रहा है। इस कंपनी ने निवेशकों को एक शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इससे पहले अप्रैल के महीने में कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड मिला था। बता दें, बीते एक साल में कंपनी के शेयरों का दाम 1.36 प्रतिशत बढ़ा है।
3- Pitti Engineering Ltd
कंपनी की तरफ से इस बार योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने आज यानी 2 नवंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। इससे पहले स्टॉक सितंबर के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 2.50 रुपये का डिविडेंड मिला था।
बीते एक साल में स्टॉक की कीमतों में 12 प्रतिशत गिरा है। वहीं, दो साल में कंपनी के शेयरों का दाम 33 प्रतिशत लुढ़क चुका है। हालांकि, इसके बाद भी 5 साल में स्टॉक की कीमतों में 401 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है।
4- Colgate-Palmolive
इस कंपनी ने निवेशकों के लिए एक शेयर पर 24 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। डिविडेंड के लिए कंपनी ने आज यानी 2 नवंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। इससे पहले कोलगेट के शेयर 1 जून को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब भी कंपनी ने हर एक शेयर पर 24 रुपये का ही डिविडेंड दिया था।
(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




