Home rss business hindi 63% DA से बढ़ेगी ग्रेच्युटी, ₹50 हजार तक का होगा फायदा! समझें...

63% DA से बढ़ेगी ग्रेच्युटी, ₹50 हजार तक का होगा फायदा! समझें गणित

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली ग्रेच्युटी की गणना केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 2021 के नियम 45 के तहत होती है
  • इसके मुताबिक, कर्मचारी को हर 6 महीने की पूरी सेवा के लिए रिटायरमेंट के समय मिलने वाली सैलरी यानी बेसिक पे और DA का एक-चौथाई हिस्सा ग्रेच्युटी के रूप में मिलता है

DA Hike Gratuity calculation: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का फायदा अब रिटायरमेंट के समय मिलने वाली ग्रेच्युटी पर भी देखने को मिलेगा। सरकार ने DA को 60 फीसदी से बढ़ाकर 63 फीसदी कर दिया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएगी। इससे करीब 48.54 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.71 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। खास बात यह है कि DA बढ़ने से रिटायरमेंट के समय मिलने वाली ग्रेच्युटी की रकम भी बढ़ सकती है। हालांकि, हर कर्मचारी को 50 हजार रुपये का अतिरिक्त फायदा मिले, ऐसा जरूरी नहीं है। यह कर्मचारी की आखिरी बेसिक सैलरी, नौकरी के कुल साल और ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा पर निर्भर करेगा। आइए समझते हैें

कैसे होती है ग्रेच्युटी की गणना?

केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली ग्रेच्युटी की गणना केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 2021 के नियम 45 के तहत होती है। इसके मुताबिक, कर्मचारी को हर 6 महीने की पूरी सेवा के लिए रिटायरमेंट के समय मिलने वाली सैलरी यानी बेसिक पे और DA का एक-चौथाई हिस्सा ग्रेच्युटी के रूप में मिलता है। इसकी अधिकतम सीमा 16.5 गुना इमोल्यूमेंट यानी बेसिक पे और DA तक होती है। आमतौर पर इस ग्रेच्युटी का फायदा लेने के लिए कम से कम 5 साल की योग्य सेवा पूरी करना जरूरी है।

₹80,000 बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी को कितना फायदा?

उदाहरण के तौर पर, किसी केंद्रीय कर्मचारी की आखिरी बेसिक सैलरी 80,000 रुपये है और उसने 33 साल की नौकरी पूरी की है।

60% DA पर: कर्मचारी को 48,000 रुपये DA मिलेगा। इस तरह बेसिक और DA मिलाकर कुल रकम 1.28 लाख रुपये होगी। इस हिसाब से ग्रेच्युटी 21.12 लाख रुपये बनेगी।

63% DA पर: अब कर्मचारी का DA बढ़कर 50,400 रुपये हो जाएगा। बेसिक और DA मिलाकर कुल रकम 1.304 लाख रुपये होगी। ऐसे में ग्रेच्युटी बढ़कर 21.516 लाख रुपये हो जाएगी।यानी DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी से कर्मचारी को ग्रेच्युटी में 39,600 रुपये का अतिरिक्त फायदा हो सकता है।

किन कर्मचारियों को होगा ज्यादा फायदा

DA बढ़ने का सबसे ज्यादा फायदा उन कर्मचारियों को मिलेगा, जिनकी ग्रेच्युटी की रकम 25 लाख रुपये की तय सीमा के अंदर है। वहीं, जिन कर्मचारियों की ग्रेच्युटी पहले से ही 25 लाख रुपये या उससे ज्यादा बन रही है, उन्हें इस बढ़ोतरी का अतिरिक्त फायदा नहीं मिल पाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN