Source :- LIVE HINDUSTAN
दिवाली पर साड़ी पहनने का प्लान है तो आपको इसे स्टाइल करने के लिए 6 स्टाइलिंग आइडियाज जानने चाहिए। ये आइडियाज आपको ग्लैमरस लुक पाने में मदद करेंगे।
दिवाली पर महिलाएं एथनिक वियर पहनती हैं और जब एथनिक वियर पहनने की बात हो तो साड़ी का नाम लिस्ट में टॉप पर ही होता है। साड़ी को पहनने के लिए सिर्फ दो चीजें चाहिए होती हैं एक ब्लाउज और एक डीकोट। ऐसे में साड़ी पहनकर सबसे अलग दिखने के लिए आपकों साड़ी स्टाइलिंग के अलग तरीकों को अपनाना चहिए। यहां हम 6 साड़ी स्टाइलिंग तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अलग दिखने और ग्लैमरस दिखने के लिए फॉलो कर सकती हैं।
1) ट्रेंडी कोर्सेट ब्लाउज के साथ साड़ी
साड़ी को महिलाएं ट्रेडिशनल स्टाइल ब्लाउज के साथ पहनती हैं, जिसकी वजह से खास मौकों पर भी वही सेम लुक मिलता है। अपनी पुरानी सिल्क या बनारसी साड़ी को एक फिटेड कोर्सेट ब्लाउज के साथ पहनें। साड़ी के साथ गोल्ड, मरून, काले या एमराल्ड ग्रीन जैसे कंट्रास्टिंग रंग चुनें। साथ में एक स्टेटमेंट चोकर पहनें और बालों का स्लीक बन बनाएं। पल्लू की अच्छी तरह से प्लेट्स बनाएं या उसे एक कंधे पर डाल लें। मॉर्डन लुक के लिए साड़ी की ये स्टाइलिंग बेस्ट है।
2) साड़ी से बनाएं सुंदर लहंगा
पुरानी साड़ी को नए तरीके से पहनने के लिए सबसे अच्छा है कि आप साड़ी के कपड़े से एक सुंदर घेरेदार लहंगा तैयार करें। इसके लिए बचे हुए कपड़े का इस्तेमाल मैचिंग या कंट्रास्ट ब्लाउज बनाने के लिए करें। इसमें पल्लू को दुपट्टे की तरह स्टाइल करें। साथ में कमरबंद और पारंपरिक झुमके पहनें। दिवाली पार्टी के लिए आप इस तरह की आउटफिट तैयार कर सकती हैं।
3) बेल्ट के साथ पहनें साड़ी
अपनी साड़ी को सिंपल तरीके से पहनें और इसके साथ एक सुंदर कढ़ाई वाली, मैटेलिक या आकर्षक कमर बेल्ट लगाएं। बेल्ट को अपनी कमर पर इस तरह लगाएं कि यह आपकी कमर को उभार दे और आपके पूरे स्टाइल को एक अच्छा आकार दे। इसे स्लीवलेस या फुल-स्लीव वाले ब्लाउज के साथ पहनें।
4) धोती की तरह साड़ी
आजकल साड़ी को धोती की तरह पहनने का ट्रेंड है। डिफरेंट लुक के लिए इस तरह के स्टाइल को आप भी ट्राई कर सकती हैं। धोती-स्टाइल में साड़ी पहनने के लिए अपनी पुरानी, हल्की शिफॉन या जॉर्जेट की साड़ी का इस्तेमाल करें। इसे क्रॉप टॉप, पेपलम ब्लाउज या फिटेड जैकेट के साथ पहनें। इस लुक को शानदार इयररिंग्स और हील्स के साथ पूरा करें। साड़ी में क्लासी लुक पाने के लिए ये अच्छा स्टाइल है।
5) लॉन्ग जैकेट के साथ पहनें साड़ी
अपनी पुरानी साड़ी के साथ एक लंबी कढ़ाई वाली जैकेट पहनें। दिवाली पर मॉर्डन-क्लासू लुक के लिए स्लीवलेस या भारी एंब्रॉडरी वाली जैकेट चुनें। इस तरह के स्टाइल में पूरे लुक को बैलेंस रखने के लिए ब्लाउज को सिंपल रखें। इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी या कुंदन के झुमके पहनें।
6) पेप्लम ब्लाउज के साथ पहने साड़ी
साड़ी के साथ अपने पुराने स्टाइल वाले ब्लाउज की जगह एक स्टाइलिश पेपलम ब्लाउज पहनें। इसके लिए कोई अलग रंग चुनें या फिर साड़ी के ही कपड़े का इस्तेमाल करें। ब्लाउज को उभारने के लिए साड़ी की ड्रेपिंग को सिंपल रखें और इसके साथ में कुछ आकर्षक इयररिंग्स और नेकपीस पहनें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


