Source :- LIVE HINDUSTAN
दिवाली पर मिट्टी के दीए जलाने की परंपरा है। लेकिन हर बार प्लेन दीए जलाने की जगह आप दीयों को रंगों, मोतियों, गोटा-पट्टी, शीशों और फूलों से बेहद खूबसूरती से सजा सकते हैं। यहां सीखिए सजावट करने का तरीका-
दीये जलाने से घर का अंधकार दूर होता है और चारों ओर एक पॉजिटिव रोशनी फैलती है। दिवाली पूजन से लेकर घर की सजावट तक के लिए मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर आप हर साल सादा मिट्टी के दीए इस्तेमाल करते हैं तो इस बार दीयों को रंगों, फूलों, मोतियों और सुंदर डिजाइनों से सजाएं। मिट्टी के दीये सजाने से हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का मौका मिलता है। दिवाली पर मिट्टी के दीये सजाकर जलाना चाहते हैं तो यहां हम DIY बता रहे हैं। यहां बताए गए तरीके से सजे दीपकों का इस्तेमाल आप पूजन के अलावा सजावट में कर सकते हैं। जानिए दीपक सजाने के लिए क्या चाहिए और इसे कैसे सजाएं-
मिट्टी के दीपक के लिए DIY डेकोरेशन आइडिया
1) मिट्टी के दीए को सजाने के लिए आपको चाहिए मिट्टी के दीए, सजावट वाले शीशे, मोती, अक्रेलिक कलर और ग्लू।
2) दीए की सजावट करने के लिए सबसे पहले दोनों दीयों के निचले हिस्से को आपस में चिपका दें। इसके लिए दोनों एंड पर अच्छी तरह से ग्लू लगाएं और फिर एक के ऊपर दूसरे दीए को रख दें।
3) कुछ देर के लिए इन चिपके दीयों को सूखने दें और फिर ही सजाना शुरू करें।
3) दीए सूखने के बाद अपनी पसंद का रंग लें और इसे अच्छी तरह से दीए को पेंट कर दें। इस DIY में एक ही रंग का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन अगर आप चाहें तो दो रंगों का इस्तेमाल करके दीए को सजा सकते हैं।
4) अब सजावट वाले शीशे लें और फिर इन शीशों को अच्छी तरह से थोड़ा-थोड़ा गैप करते हुए दीए पर चिपका दें। अब इन शीशों को सूखने का समय दें।
5) एक पतला ब्रश लें और फिर शीशे के आस-पास सफेद रंग की डॉट्स लगाएं। चाहें तो आप कंट्रास्ट रंग का इस्तेमाल करके शीशे के पास डॉट्स लगा सकते हैं।
6) अब मोती लें और फिर दीए के ऊपर किनारे पर अच्छी तरह से चिपका दें।
7) दीए को सजाने के बाद आप या तो सरसों के तेल के साथ इसे जला सकते हैं। या फिर आप टीलाइट्स कैंडल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इन टिप्स का रखें ख्याल
1) दीयों की सजावट शुरू करने से पहले दीयों को साफ करके अच्छी तरह सुखा लें।
2) दीए की सजावट में सुंदर रंगों का इस्तेमाल करें। लाल, पीला, गुलाबी, हरा और नीला जैसे चमकीले रंगों से दीयों को रंगें।
3) दीयों के किनारों पर सुनहरा और चांदी जैसा रंग लगाकर उन्हें आकर्षक बनाएं।
4) हर दीये को अलग रंग और डिजाइन से सजाएं, इससे दीयों का पूरा सेट खूबसूरत लगेगा। इस तरह के अलग रंग वाले दीए रंगोली में काफी अच्छे लगते हैं।
5) दीयों में तेल और बाती डालने से पहले पेंट और सजावट को पूरी तरह सूखने दें।
6) दीयों के बाहरी किनारों पर थोड़ा ग्लिटर लगाएं, जिससे वे चमकदार दिखाई दें।
7) दीये के अंदर और लौ के आसपास कोई सजावटी सामान न लगाएं।
8) दीयों के जोड़ पर बाहरी तरफ पर सुंदर रंग-बिरंगी लेस लगाएं। ये काफी सुंदर लगती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



