Source :- LIVE HINDUSTAN
Vivo Y32 5G पेश हो गया है। इस स्मार्टफोन में 8000mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा मिलता है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी मिला है। जानें इसके सभी फीचर्स और भारत में लॉन्च से जुड़ी डिटेल्स।
Vivo ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo Y32 पेश किया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी है, जिससे आपको बार-बार फोन चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा फोन में 50MP का रियर कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी डिस्प्ले भी दी गई है। इतना ही नहीं, फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। कंपनी ने इसमें मिलिट्री-ग्रेड मजबूती से जुड़े टेस्ट और ड्रॉप-रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी दिए हैं। आइए जानते हैं Vivo Y32 5G के ऐसे 5 फीचर्स, जो इसे बाकी स्मार्टफोन से अलग बनाते हैं।
Vivo Y32 5G के 5 खास फीचर्स
1. बैटरी: Vivo Y32 5G की सबसे खास बात इसकी 8000mAh की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन एक बार फुल चार्ज होने पर 37 घंटे तक लोकल वीडियो प्लेबैक दे सकता है। फोन में 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। इसकी मदद से यूजर फोन की बैटरी से दूसरे सपोर्टेड डिवाइस या एक्सेसरीज को चार्ज कर सकते हैं।
2. डिस्प्ले: Vivo Y32 5G में 6.87 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन की स्क्रीन HD+ रेजॉल्यूशन के साथ आती है। इसमें 1,300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इससे तेज रोशनी में स्क्रीन पर कंटेंट देखने में मदद मिल सकती है। डिस्प्ले को TÜV Rheinland का लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिला है।
3. प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए Vivo Y32 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर बना चिपसेट है और 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के ऑप्शन मिलते हैं। फोन में माइक्रोSD कार्ड लगाने का ऑप्शन दिया गया है। इसकी मदद से यूजर स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकते हैं। फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। हालांकि, कंपनी ने इसके लिए कितने साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे, इसकी जानकारी अभी नहीं दी है।
4. कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
5. IP68 और IP69 रेटिंग: Vivo Y32 5G में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। ये रेटिंग फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए दी जाती हैं। इसके अलावा फोन में डुअल सिम और Wi-Fi 5 कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है। यह मिलिट्री-ग्रेड टेस्टिंग से जुड़ा एक स्टैण्डर्ड है, जिसके तहत डिवाइस की मजबूती को अलग-अलग परिस्थितियों में परखा जाता है। फोन को SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिली है।
Vivo Y32 5G की कीमत
फोन को फिलहाल ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है और नेपाल में इसकी कीमत की जानकारी सामने आई है। हालांकि, भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। हालांकि, अलग-अलग बाजारों में उपलब्ध रंग और वेरिएंट अलग हो सकते हैं। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल में फोन के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत NPR 39,999 (करीब 25,000 रुपये) है। इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत NPR 45,999 (लगभग 28,600 रुपये) बताई गई है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



