Home - ₹12999 में घर ले आएं Motorola फोन, Signature से लेकर Edge सीरीज...

₹12999 में घर ले आएं Motorola फोन, Signature से लेकर Edge सीरीज तक सस्ते हुए ये मॉडल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Motorola Signature, Edge 70 सीरीज और Moto G सीरीज के स्मार्टफोन पर Flipkart Big Billion Days Sale में छूट मिल रही है। यानी नया मोटोरोला फोन खरीदने का यह अच्छा मौका है। 

फेस्टिव सीजन में नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए Motorola ने खास ऑफर्स पेश किए हैं। कंपनी अपने प्रीमियम सेगमेंट से लेकर बजट सेगमेंट तक के कई स्मार्टफोन पर छूट दे रही है और इसका फायदा Flipkart पर मिलेगा। इस सेल में Motorola Signature, Edge 70 सीरीज और Moto G सीरीज के स्मार्टफोन शामिल हैं। ऑफर्स के तहत फोन की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। आइए जानते हैं किस स्मार्टफोन का कौन सा वेरिएंट कितनी कीमत में मिल रहा है।

Motorola Signature और Edge 70 सीरीज पर ऑफर

Motorola के प्रीमियम स्मार्टफोन Signature के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 57,249 रुपये है। वहीं, 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल 62,249 रुपये में मिल रहा है। इसके 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 67,249 रुपये है।

Edge 70 सीरीज की बात करें तो Motorola Edge 70 Max के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 51,999 रुपये है। इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए 56,999 रुपये खर्च करने होंगे। Motorola Edge 70 Pro+ का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 44,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, Edge 70 Pro के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 36,999 रुपये और 12GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है।

Motorola Edge 70 Fusion के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,749 रुपये है। इसके 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 31,749 रुपये, 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 32,999 रुपये और 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 34,999 रुपये है।

Moto G सीरीज के फोन भी सस्ते

बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए Moto G सीरीज के कई मॉडल पर भी ऑफर हैं। Moto G Max के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल 21,499 रुपये में मिल रहा है। Moto G77 Power के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 25,749 रुपये है।

Moto G37 Power के 4GB + 64GB मॉडल की कीमत 15,499 रुपये, 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 17,999 रुपये और 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है। वहीं, Moto G37 का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 14,499 रुपये में उपलब्ध है। सबसे कम कीमत वाला विकल्प Moto G06 Power है। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

हालांकि, अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट की उपलब्धता स्टॉक पर डिपेंड करेगी। खरीदारी से पहले बैंक डिस्काउंट, प्रीपेड ऑफर और एक्सचेंज बेनेफिट जैसी शर्तें जरूर चेक कर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN