Home LIFESTYLE NEWS HINDI Diwali 2026: दिवाली पर भूलकर भी किसी को न दें ये 7...

Diwali 2026: दिवाली पर भूलकर भी किसी को न दें ये 7 गिफ्ट्स, वरना पीठ पीछे मुंह बनाएंगे लोग!

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिवाली पर किस को क्या गिफ्ट करना है, ये तो आराम से पता चल जाता है। लेकिन क्या गिफ्ट नहीं करना, ये कोई नहीं बताता। यहां हम आपके साथ ऐसे ही गिफ्टिंग ऑप्शन शेयर कर रहे हैं, जो आजकल पुराने हो गए हैं और किसी के काम भी नहीं आते। ऐसे में इन्हें देना अवॉइड करना ही बेहतर है।

दिवाली खुशियों का त्योहार है। इस दिन एक दूसरे को गिफ्ट्स देने का सिलसिला भी चलता है। अक्सर लोग मिठाइयों के साथ-साथ तोहफे भी देते हैं, जिसमें स्किन केयर, होम डेकोर, कपड़े और पर्सनलाइज्ड गिफ्ट आइटम शामिल होते हैं। आपने भी अब तक अपने फ्रेंड्स और फैमिली को देने के लिए गिफ्ट्स चुन लिए होंगे। लेकिन कई बार हम जल्दीबाजी में कुछ ऐसे गिफ्ट्स चुन लेते हैं, जो सामने वाले के किसी काम नहीं आते और ना ही लोगों को पसंद आते हैं। आजकल गिफ्टिंग ऑप्शन काफी ज्यादा है, जिनमें से चुनना भी आसान है। ऐसे में गलत गिफ्ट चुनने का रिस्क भी ज्यादा होता है। यहां हम आपके साथ कुछ ऐसे ही गिफ्ट्स शेयर कर रहे हैं, जो किसी को देने से बचना चाहिए।

दिवाली पर किसी को नहीं देने चाहिए ये गिफ्ट्स

जल्दी खराब होने वाले फूड आइटम्स

दिवाली पर ऐसे फूड आइटम्स देने से बचें, जो बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं। जैसे दूध वाली मिठाइयां, जूस या ऐसी चीजें जिन्हें फ्रिज में रखना जरूरी हो। अगर सामने वाला इन्हें इस्तेमाल ना कर पाए, तो ये खराब हो सकती हैं। इनकी जगह ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट, टी या कॉफी जैसी चीजें दें, जो लंबे टाइम तक फ्रेश रहती हैं।

बहुत ज्यादा पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स देने से बचें

स्किन केयर प्रोडक्ट्स, परफ्यूम, मेकअप और हेयर केयर प्रोडक्ट्स जैसी चीजें हर किसी की पसंद और जरूरत के मुताबिक अलग होती हैं। किसी का स्किन टाइप अलग हो सकता है या चॉइस अलग हो सकती है। ऐसे में बिना उनकी पसंद जानें, बड़ा सा हैम्पर गिफ्ट करना एक खराब चॉइस हो सकती है।

बेडशीट या होम लिनेन देना

बेडशीट, कुशन कवर या पर्दे जैसी चीजें सुनने में एक अच्छा गिफ्टिंग ऑप्शन लग सकती हैं, लेकिन अगर आपको सामने वाले की पसंद या घर के इंटीरियर के बारे में जानकारी नहीं है, तो इन्हें देने से बचें। वरना ऐसी चीजें सिर्फ री-गिफ्टिंग के ही काम आती हैं।

खाली पर्स और हैंडबैग

दिवाली मां लक्ष्मी का त्योहार है, जिन्हें सुख-समृद्धि की देवी कहा जाता है। ऐसे में किसी को खाली पर्स या हैंडबैग गिफ्ट करना थोड़ा नेगेटिव लग सकता है। अगर फिर भी आप ये गिफ्ट देना ही चाहते हैं, तो पर्स में चॉकलेट, कोई छोटा सा गिफ्ट या वाउचर डालकर दे सकते हैं।

सस्ते और खराब क्वालिटी वाले गैजेट्स

आजकल गिफ्ट में टेक गैजेट्स देने का चलन बहुत बढ़ गया है। नो डाउट ये एक अच्छा ऑप्शन हैं, लेकिन खराब क्वालिटी के इयरफोन, चार्जर या स्पीकर देने से बचना चाहिए। इनकी परफॉर्मेंस अच्छी नहीं होती और ये जल्दी खराब भी हो जाते हैं। ऐसे में या तो सामने वाले के पसंदीदा ब्रांड का कोई गैजेट चुनें या गिफ्ट कार्ड देना सेफ ऑप्शन हो सकता है।

फैंसी सजावटी दिये गिफ्ट करने से बचें

फैंसी सजावटी दिये देखने में भले ही कितने भी सुंदर हों, लेकिन इनका इस्तेमाल दिवाली के बाद ना के बराबर ही होता है। कई बार रखे रहने की वजह से अगली दिवाली तक इनका रंग फीका पड़ जाता है और ये इस्तेमाल करने लायक बचते ही नहीं हैं। इसलिए कोशिश करें कि इनकी जगह फैंसी कैंडल्स, लैंप्स या कोई लाइट वाला शो पीस दें, जो दिवाली के अलावा भी इस्तेमाल किया जा सके।

कपड़ों की पसंद हो सकती है अलग

हर किसी की कपड़ों की पसंद अलग होती है। साथ ही अगर आपको फिटिंग का अंदाजा ना हो, तो साइज भी गलत आ सकता है। इसलिए फिटिंग वाले कपड़े तब तक लेने से बचें, जब तक आपको सामने वाले की पसंद और साइज का पूरा अंदाजा ना हो। इनकी जगह शॉल, साड़ी, स्कार्फ या गिफ्ट कार्ड बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN