Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Ramayana: आदिनाथ को कैसे मिला भरत का रोल? बताया सेट पर कैसा...

Ramayana: आदिनाथ को कैसे मिला भरत का रोल? बताया सेट पर कैसा होता था माहौल

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/03/1200x900/Bharat_1793718321440_Vbgs_1793718327818_W6AW_7105e079-9f61-4ce3-b174-06f465907e18_fJ6W.jpg

रामायण में भरत का किरदार निभा रहे आदिनाथ कोठारे ने बताया कि कैसे नितेश तिवारी पहले उनका काम देख चुके थे।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज में बस गिनती के दिन बचे हैं। आदिनाथ कोठारे इस मेगाबजट मूवी में श्रीराम के छोटे भाई भरत का किरदार निभा रहे हैं। आदिनाथ ने फिल्म की शूटिंग और सेट के माहौल के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें वहां पर मंदिर जैसा महसूस होता था। आदिनाथ ने नितेश तिवारी की तारीफ करते हुए बताया कि कैसे वह छोटी से छोटी डिटेल का भी ध्यान रख रहे थे। रामायण फेम एक्टर ने बताया कि सेट का माहौल बहुत डिसिप्लिन्ड था।

आदिनाथ को कैसे मिला रामायण में रोल?

फिल्म में आदिनाथ को भरत का रोल कैसे मिला, इस बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, “आपके काम से आपको काम मिलता है। भले ही ये वह ऑडिशन हो जिसमें आप पास नहीं हुए थे। किसी ने उसमें आपका काम जरूर देखा होगा। उदाहरण के लिए मैंने एक फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था और मुकेश छाबड़ा के जरिए मुझे शॉर्टलिस्ट किया गया था। लेकिन मुझे मेन रोल नहीं मिला। फिल्म को नितेश तिवारी प्रोड्यूस कर रहे थे।” आदिनाथ ने बताया कि उनकी कास्टिंग नितेश की वजह से हुई थी।

नितेश तिवारी पहले देख चुके थे उनका काम

एक्टर ने बताया, “उस फिल्म को नितेश तिवारी प्रोड्यूस कर रहे थे। तभी उन्हें मेरे काम के बारे में पता चला और इसलिए जब मैंने रामायण के लिए ऑडिशन दिया, तो उन्होंने मुझे देखा होगा, मेरा पोटेंशियल जाना होगा, और मुझे भारत के रोल के लिए कास्ट किया होगा।” आदिनाथ ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान का अपना तजुर्बा बताते हुए कहा कि कैसे वह इस तजुर्बे को शब्दों में बयां नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले दिन ही पता चल गया था कि यह कुछ बहुत बड़ा होने वाला है।

जब समझ आया कि बड़ा प्रोजेक्ट है

उन्होंने बताया, “मैं रामायण के अनुभव को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह कुछ ऐसा है जिसे आपको देखना ही होगा। इसकी गंभीरता और लेवल का अहसास मुझे शूटिंग के पहले दिन ही हो गया था। हम अयोध्या में एक सीन की शूटिंग कर रहे थे और रणबीर कपूर, रवि दुबे, साई पल्लवी, अरुण गोविल वगैरह से लेकर पूरी कास्ट वहां थी। जब हम उस सेट पर खड़े हुए, तो पहला सीन हुआ, जब आप इसे कर रहे होते हैं, तो आप फोकस करते हैं और फ्लो के साथ चलते हैं। जब आप इससे बाहर आते हैं और घर जाते हैं, तो आपको एहसास होता है कि यह क्या है।

सेट पर जाना मंदिर जैसा होता था

आदिनाथ ने बताया कि उन्हें याद है कि उन्होंने अपने माता-पिता से कहा था कि यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। मैं देश के सबसे अच्छे लोगों में से एक था, और यह एक बहुत अच्छी फीलिंग थी। उन्होंने बताया कि उन्हें सेट पर बहुत पवित्र और जिम्मेदारी वाली वाइब आती थी। उन्होंने यह भी बताया कि एक सीन जिसमें वह काफी नर्वस थे, रणबीर कपूर ने उनकी हिम्मत बढ़ाई। अदिनाथ ने कहा, “रामायण एक बहुत ही डिसिप्लिन्ड सेट था। मोबाइल फोन अलाउड नहीं थे। वह अनुशासन एक पवित्र शक्ति का हिस्सा था जो सभी को एक साथ रखता था। रामायण के सेट पर जाना किसी मंदिर में जाने जैसा था।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN