Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Petrol-Diesel Rates Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 97.83 रुपये प्रति लीटर है
- कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 99.82 रुपये प्रति लीटर है
- बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 111.68 रुपये प्रति लीटर है
कच्चे तेल की कीमतों में मिक्स्ड ट्रेडिंग देखने को मिल रही है। दो दिन तक गिरने के बाद WTI 0.45 डॉलर चढ़कर 96.54 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। जबकि, इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.17 डॉलर टूटकर 103.60 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। इस बीच सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और बीपीसीएल ने पेट्रोल-डीजल के 4 नवंबर के रेट जारी कर दी हैं। घर से निकलने से पहले आज पेट्रोल-डीजल के दाम जरूर चेक कर लें।
बता दें इस साल ब्रेंट क्रूड की कीमत में 70% से अधिक की उछाल आई है। इस उछाल के पीछे नौ महीने से चल रहा युद्ध है, जिसने फारस की खाड़ी से होने वाली सप्लाई को बाधित कर दिया है और ऊर्जा बाजारों को उलट-पुलट कर रख दिया है।
पेट्रोल-डीजल के 4 नवंबर के रेट
दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर पर स्थिर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 97.83 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 107.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 99.55 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 99.82 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 111.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 99.56 रुपये प्रति लीटर है। हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत 116.15 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 104.23 रुपये प्रति लीटर है। यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.05 रुपये और डीजल की 99.28 रुपये है।
सबसे सस्ता और महंगा पेट्रोल-डीजल
देश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल पोर्ट ब्लेयर में बिकता है। यहा पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है। दूसरी ओर सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 118.34 रुपये लीटर है। चित्तूर में डीजल 106.06 रुपये लीटर है।
सरकारी कंपनियों ने मई के बाद नहीं बढ़ाए रेट
सरकारी कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम मई 2026 में चार बार में 7.50-7.50 रुपये लीटर बढ़े थे। यानी युद्ध के बाद से भारत में पेट्रोल-डीजल करीब-करीब 8 से 8.50 प्रतिशत ही महंगा हुआ है।
केवल भारत की सबसे बड़ी निजी ईंधन रिटेलर नायरा एनर्जी और जियो-बीपी ने पिछले महीने में पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।
ईंधन की लागत वैट, माल ढुलाई और अन्य लोकल फैक्टर्स के कारण राज्यों और शहरों में भिन्न होती है। जबकि मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच वैश्विक तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव आया है, घरेलू खुदरा कीमतें ज्यादातर स्थिर रही हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




