Home rss business hindi Stock Market Today: शेयर मार्केट में लगातार 5वें दिन तेजी, सेंसेक्स 77300...

Stock Market Today: शेयर मार्केट में लगातार 5वें दिन तेजी, सेंसेक्स 77300 और निफ्टी 23900 के पार

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Stock Market Today: सेंसेक्स 422 अंकों की शानदार बढ़त के साथ 77340 के लेवल पर पहुंच गया है
  • निफ्टी भी 112 अंकों की तेजी के साथ 23823 पर पहुंच गया है
  • सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में आईटीसी (3.20%), HDFC बैंक (1.97%), BEL (1.95%), अडानी पोर्ट्स (1.88%) हैं

Stock Market Today Live 9:30 AM: बाजार में रौनक 5वें दिन भी बरकरार है। सेंसेक्स 422 अंकों की शानदार बढ़त के साथ 77340 के लेवल पर पहुंच गया है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में आईटीसी (3.20%), HDFC बैंक (1.97%), BEL (1.95%), अडानी पोर्ट्स (1.88%) हैं। निफ्टी भी 112 अंकों की तेजी के साथ 23823 पर पहुंच गया है।

Stock Market Today Live 9:15 AM: शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन भी तेजी है और सेंसेक्स 77000 के पार चला गया है। निफ्टी भी 23800 के लेवल को क्रास कर चुका है। बाजार की ओपनिंग कमजोर रही, लेकिन मार्केट खुलने के चंद मिनट बाद ही निफ्टी गिरावट का शतक ठोक कर 23696 पर आ गया। सेंसेक्स भी 76604 के लेवल को टच कर गया। हालांकि, कुछ ही देर बाद सेंसेक्स ने 215 अंकों की बढ़त बना ली और 77133 पर पहुंच गया। निफ्टी भी 38 अंक ऊपर 23849 पर है।

लगातार चार सेशन की तेजी के बाद आज घरेलू शेयर मार्केट लाल निशान पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचममार्क इंडेक्स सेंसेक्स आज बुधवार को 64 अंक नीचे 76853 के लेवल पर खुला। जबकि, निफ्टी 68 अंकों की कमजोरी के साथ 32742 के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की।

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार की तेजी पर आज ब्रेक लग सकता है। क्योंकि, गिफ्ट निफ्टी ने बुधवार, 4 नवंबर को कमजोर ओपनिंग का संकेत दिया है। इस बीच, एशियाई बाजारों में बुधवार को गिरावट रही, जबकि यूएस स्टॉक फ्यूचर्स भी मध्यावधि चुनावों 2026 के बीच मिक्स्ड नोट पर बंद हुए।

बता दें इससे पहले मंगलवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,225 अंक यानी 1.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,917अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला निफ्टी 370 अंक यानी 1.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,810 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए आज के संकेत

वॉल स्ट्रीट का हाल: अमेरिकी शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स मंगलवार, 3 नवंबर को मिश्रित नोट पर बंद हुए, जबकि नैस्डैक फ्यूचर्स ने बाद के घंटों के कारोबार में अधिक बढ़त हासिल की। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 197 अंक नीचे जबकि, नैस्डैक कंपोजिट करीब 0.83% ऊपर बंद हुआ। एसएंडपी 500 मंगलवार को 0.4% बढ़ा।

एशियन मार्केट: दक्षिण कोरिया का कोस्पी 4 नवंबर को 3.64 प्रतिशत नीचे था। जबकि, जापान का निक्केई 225 3.56% गिरकर 60,835 पर आ गया।

कच्चा तेल: कच्चे तेल की कीमतों में मिक्स्ड ट्रेडिंग देखने को मिल रही है। दो दिन तक गिरने के बाद WTI 0.45 डॉलर चढ़कर 96.54 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। जबकि, इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.17 डॉलर टूटकर 103.60 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN