Source :- LIVE HINDUSTAN
Motorola Signature 27 भारत में कल 5 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इस प्रीमियम स्मार्टफोन के पांच कैमरे को लेकर टीजर जारी किया है। फोन में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50MP Sony LYTIA मेन कैमरा और 100x तक डिजिटल Zoom मिलने की उम्मीद है।
टेक कंपनी Motorola कल यानी 5 नवंबर को भारत अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Signature 27 लॉन्च करने जा रही है। इस फोन को लेकर कंपनी ने टीजर जारी करना शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि इस फोन में 4 बैक और एक फ्रंट कैमरा मिलने वाला है, जिससे आपको टोटल 5 कैमरे मिल जाएंगे। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने को टीज़ किया है। कंपनी ने अपने टीजर में 100x Super Zoom और Dolby Vision जैसे फीचर्स को भी दिखाया है।
इसके अलावा फोन में 50MP का Sony LYTIA मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसमें LOFIC टेक्नोलॉजी दी गई है, जो खासतौर पर ज्यादा रोशनी और कम रोशनी वाली जगहों पर फोटो की डिटेल बेहतर रखने में मदद करती है। फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है। आइए आपको बताते हैं इस फोन के संभावित फीचर्स और कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी।
Motorola Signature 27 के फीचर्स (लीक)
डिस्प्ले: फोन में 6.8 इंच का Extreme AMOLED Duo डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें LTPO Tandem OLED पैनल मिलने की बात कही गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी पीक ब्राइटनेस 12,000 निट्स तक हो सकती है।
प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए Motorola Signature 27 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह कंपनी के नए फ्लैगशिप प्रोसेसर में शामिल है। फोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
कूलिंग सिस्टम: गेमिंग और लगातार ज्यादा इस्तेमाल के दौरान फोन गर्म न हो, इसके लिए इसमें ArcticMesh कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें पहले के मुकाबले 40% बड़ा 3D Vapor Chamber दिया गया है। इसके साथ Diamond-infused Thermal Gel, Liquid Metal और Copper Mesh जैसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
साउंड सिस्टम: Motorola Signature 27 में कैमरे और प्रोसेसर के साथ ऑडियो पर भी खास ध्यान दिया गया है। इसमें Bang & Olufsen यानी B&O का साउंड सिस्टम मिलेगा। यह Motorola का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें कंपनी का यह ऑडियो सिस्टम दिया जा रहा है। Bang & Olufsen अपने प्रीमियम ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है।
कितनी हो सकती है Motorola Signature 27 की कीमत?
अब बात करते हैं फोन की कीमत की। Motorola ने अभी तक Signature 27 की भारत में आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 80,000 रुपये से 1 लाख रुपये के बीच हो सकती है। बता दें कि कंपनी ने पिछले Motorola Signature को भारत में 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। ऐसे में नया मॉडल पहले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम सेगमेंट में आ सकता है। फोन को Pantone Coal Smoke और Pantone Capulet Olive कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसमें एल्यूमिनियम फ्रेम और प्रीमियम फिनिश मिलने की भी जानकारी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



