Home - Karbonn के 2 नए फोन की सेल आज से शुरू, बैंक ऑफर...

Karbonn के 2 नए फोन की सेल आज से शुरू, बैंक ऑफर के साथ ₹10,999 में खरीदें 7000mAh बैटरी वाला फोन

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Karbonn के दो नए स्मार्टफोन Rebel 4G और Rebel Pro आज से Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। दोनों फोन पर बैंक ऑफर के तहत 1,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। 

देसी स्मार्टफोन ब्रांड Karbonn की वापसी हो गई है। कंपनी ने अपने दो नए स्मार्टफोन Karbonn Rebel 4G और Karbonn Rebel Pro हाल ही में पेश किया था। अब फोन को भारत में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। खास बात है कि इन दोनों फोन की कीमत 15 हजार रुपये से कम रखी गई है। इनमें 7000mAh तक की बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलते हैं। कैमरे की बात करें तो बेस मॉडल में 50MP का रियर कैमरा और Pro मॉडल में 64MP का कैमरा दिया गया है। दोनों फोन MediaTek Helio G81 प्रोसेसर पर काम करते हैं और इनमें Android 16 मिलता है। अगर आप कम बजट में बड़ी बैटरी वाला नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इन दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स और ऑफर्स के बारे में जान लें:

Karbonn Rebel और Rebel Pro की कीमत और ऑफर

Karbonn ने दोनों स्मार्टफोन को 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में पेश किया है। Karbonn Rebel 4G की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये रखी गई है। वहीं, Karbonn Rebel Pro को 12,499 रुपये की लॉन्च कीमत पर खरीदा जा सकता है। कंपनी दोनों फोन पर फर्स्ट सेल में 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इस ऑफर के साथ Karbonn Rebel 4G को 10,999 रुपये में और Karbonn Rebel Pro में 11,499 रुपये में खरीद सकते हैं। दोनों फोन की सेल आज 4 नवंबर से Amazon पर शुरू हो गई है।

Karbonn Rebel 4G में मिलेंगे ये खास फीचर्स

Karbonn Rebel 4G इस सीरीज का बेस मॉडल है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh की बैटरी है। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी बॉक्स में चार्जर भी दे रही है। डिस्प्ले की बात करें तो Karbonn Rebel 4G में 6.75 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट और 650 निट्स की ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्क्रीन पर Panda Glass की सुरक्षा भी मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए Karbonn Rebel 4G में 50MP का AI रियर कैमरा दिया गया है। यह f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में MediaTek Helio G81 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर काम करता है। कंपनी ने दो जेनरेशन के Android OS अपग्रेड और दो साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

Karbonn Rebel Pro की खास बातें

Karbonn Rebel Pro में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 720 निट्स की ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें भी Panda Glass की सुरक्षा मिलती है। कैमरे की बात करें तो फोन में 64MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में MediaTek Helio G81 प्रोसेसर के साथ 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। फोन Android 16 पर काम करता है और कंपनी की ओर से दो साल के OS अपग्रेड और दो साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया है। बैटरी के मामले में Karbonn Rebel Pro में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN