Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार श्रद्धा कपूर दो सालो से बड़े पर्दे से थीं गायब, अब बताया...

श्रद्धा कपूर दो सालो से बड़े पर्दे से थीं गायब, अब बताया क्यों साइन नहीं कीं मोटी फीस वाली फिल्में

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/04/1200x900/ss_1793774034658_WJPO_1793774034833_VdGH_0cb26500-d14f-4d4e-b03e-7574e815114b_5FAs.jpg

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने हाल में बताया कि उन्होंने फिल्म स्त्री 2 के बाद क्यों कोई फिल्म साइन नहीं की थी। उन्होंने बताया कि उन्हें मोटे पैसे ऑफर किए गए थे। जानिए क्यों दो सालों तक स्क्रीन से गायब रहीं थीं श्रद्धा। 

श्रद्धा 2 सालों से बड़े पर्दे से थीं गायब, अब बताया क्यों साइन नहीं कीं फिल्में

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर दो साल बाद अपनी फिल्म ईठा से बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार साल 2024 में आई फिल्म ‘स्त्री 2’ में देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की और अब उन्हें ईठा नाम की एक फिल्म में देखा जाएगा जिसमें वो एक लावणी डांसर का किरदार निभा रही हैं। हाल में श्रद्धा ने बताया कि क्यों उन्होंने स्त्री 2 के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें मोटी फीस के साथ फिल्में ऑफर की गई थीं।

श्रद्धा कपूर ने इसलिए साइन नहीं की थीं फिल्में

इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ Q&A सेशन यानी फैंस के सवालों के जवाब दिए। एक फैन ने श्रद्धा से आज की युवा लड़कियों के करियर को लेकर सलाह मांगी। इस सवाल का जवाव देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं अपने बारे में बताती हूं। ‘स्त्री 2′ के बाद मुझे कई फिल्मों और मोटी फीस ऑफर हुई थीं। लेकिन मैंने तय कर लिया था जब तक मुझे एकदम सही कहानी नहीं मिल जाती, तब तक मैं किसी भी फिल्म को साइन नहीं करूंगी। मेरे दिल ने कहा कि मुझे इंतजार करना होगा और मैंने वैसा ही किया।’ इस वजह से श्रद्धा दो सालों तक स्क्रीन से गायब रहीं।

इंतजार के बाद साइन की सही फिल्म

एक्ट्रेस ने कहा कि किसी ऐसे प्रोजेक्ट का इंतजार करना जो वो सच में करना चाहती हैं, वो मुश्किल था। लेकिन अब उन्हें खुद के इस फैसले पर गर्व होता है। उन्होंने कहा कि इंतजार करने के बाद उन्होंने ये फिल्म साइन की। उन्होंने ये भी कहा कि लोगों को अपने दिल की सुननी चाहिए। कभी-कभी ये मुश्किल फैसले होते हैं, लेकिन सही होते हैं।

श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्में

श्रद्धा कपूर की फिल्मों की बात करें तो पिछले कुछ सालों में एक्ट्रेस ने हर साल सिर्फ एक फिल्में की हैं। साल 2020 में उनकी दो फिल्में स्ट्रीट डांसर 3डी और बागी 3 रिलीज हुई थी। इसके बाद साल 2022 में भेड़िया में उनकी एक झलक दिखी थी। साल 2023 में तू झूठी मैं मक्कार में रणबीर कपूर के साथ केमिस्ट्री को पसंद किया गया था। साल 2024 में स्त्री 2 और अब इस साल ईठा आ रही है।

ईठा के डायरेक्टर ने बनाई ये शानदार फिल्में

फिल्म ईठा की बात करें तो ये एक असली महिला की कहानी है। महाराष्ट्र की मशहूर लावणी औइर तमाशा आर्टिस्ट विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी पर बेस्ड है। विठाबाई की कहानी इसलिए खास बताई जाती है कि एक दफा वो 9 महीने प्रेग्नेंट थीं और परफॉरमेंस के दौरान उन्हें लेबर का दर्द शुरू हुआ। उन्होंने स्टेज के पीछे बच्चे को जन्म दिया और फिर से स्टेज पर आकर परफॉर्म किया। यही कहानी इस फिल्म में भी दिखाई जाएगी। विकी कौशल की छावा, कृति सेनन की मिमी, जैसी फिल्में बनाने वाले लक्ष्मण उतेकर ने ईठा का डायरेक्शन किया है। ये फिल्म 4 दिसंबर को थिएटर में रिलीज हो रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN