Home LIFESTYLE NEWS HINDI दिवाली से लेकर भाई दूज पर चाहिए परफेक्ट लुक? जानें कौन से...

दिवाली से लेकर भाई दूज पर चाहिए परफेक्ट लुक? जानें कौन से आई मेकअप के साथ जंचेगी कौन सी लिपस्टिक

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मेकअप से जुड़ा बेसिक रूल जिसके बारे में हर लड़की को पता होना चाहिए। जिससे त्योहार पर भी आपका लुक परफेक्ट नजर आए। किस तरह का आई मेकअप और कौन सी लिपस्टिक साथ में सुंदर दिखेगी, ये 5 रूल्स जरूर जानें।

दिवाली पर रेडी होने की सोच रही हैं। वहीं भाई दूज पर बाकी बहनों को जलाने का इंतजाम कर रखा है क्योंकि गॉर्जियस सी ड्रेस जो खरीदी है। लेकिन आपका ये पूरा लुक बेकार हो सकता है अगर आपने सही मेकअप नहीं किया। अगर आप चाहती हैं कि हर फोटोज में दिवाली रेडी और भाई दूज के लिए रेडी होने के बाद ट्रेंडी लुक नजर आए तो मेकअप एक्सपर्ट की इन बातों को नजरअंदाज ना करें। लिपस्टिक का कलर और वैराइटी के साथ आई मेकअप का सही कॉम्बिनेशन परफेक्ट फेस्टिवल लुक देगा। तो जान लें कौन से कलर की लिपस्टिक के शेड के साथ कौन से टाइप का आई मेकअप सुंदर दिखेगा। केवल फेस्टिवल ही नहीं किसी भी वेडिंग फंक्शन या पार्टी को अटेंड करना हो तो इस मेकअप रूल्स को फॉलो करें, हमेशा आप सुंदर दिखेंगी और कभी भी मेकअप ओवर नहीं नजर आएगा।

रेड शेड लिपस्टिक

अगर आप डीप रेड लिपस्टिक लगाना चाहती हैं या रेड शेड से जुड़ा कोई कलर लिप्स के लिए चुन रही हैं तो हमेशा आंखों के लिए हमेशा शार्प आईलाइनर चुनें। इन दोनों का कॉम्बिनेशन आपको एलिगेंट लुक देगा। गहरे रंग के लिपस्टिक शेड के साथ आंखों पर शार्प आईलाइनर आंखों की नेचुरल खूबसूरती को हाईलाइट करने के साथ ही होंठ पर सारा अटेंशन लेकर आता है।

न्यूड लिपस्टिक शेड्स

अगर आप न्यूड शेड के लिपस्टिक को लगाने की सोच रही हैं तो इसके साथ साथ सॉफ्ट स्मोकी आईज क्रिएट करें। इन दोनों का कॉम्बिनेशन मेकअप में काफी टाइम से ट्रेंडी है और ये लुक हमेशा परफेक्ट दिखता है। फेस्टिवल्स में भी आप अगर सटल लुकक्रिएट करना चाहती हैं तो न्यूड शेड लिपस्टिक और स्मोकी आईज ट्राई करें। ये लुक आपको क्लासी दिखाएगा।

पिंक लिपस्टिक

अगर आप पिंक कलर के लिपस्टिक शेड्स को लगाने के लिए चुन रही हैं तो इसके साथ सॉफ्ट ब्राउन आईशैडो वाले लुक को क्रिएट करें। जैसे कृति सेनन के लुक्स हैं, जिन्हें देखकर आप कॉपी कर सकती हैं। ये लुक काफी सोफिस्टिकेटेड दिखता है और आप सिंपली गॉर्जियस नजर आएंगी।

ब्राउन लिपस्टिक शेड

ब्राउन शेड के लिपस्टिक लगाने के लिए चुना है तो इसके साथ आंखों को सटल लुक दें। जैसे ग्लिटरी शेड आईशैडो लगाएं और साथ में डीप ब्राउन कलर के लिपस्टिक को लगाएं। ये आपको कूल लुक देंगे।

लिप ग्लॉस और पिंक आईशैडो

मिनिमम मेकअप अप्लाई करना है तो ब्राउन शेड लिप ग्लॉस के साथ पिंक आईशैडो लगाएं। इन दोनों का कॉम्बिनेशन मेकअप में फ्रेश लुक देगा। यंग एज गर्ल इस तरह के मेकअप से सॉफ्ट फेमिनिन लुक पा सकती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN