Home rss sports hindi IND U19 vs NEP U19 Live Score: एशिया कप में भारत और...

IND U19 vs NEP U19 Live Score: एशिया कप में भारत और नेपाल के बीच मुकाबला, यहां देखें लाइव स्कोर

3
0

Source :- KHABAR INDIATV

अंडर 19 एशिया कप का आगाज हो चुका है। भारतीय टीम आज अपना पहला मैच खेल रही है। भारत की अंडर 19 टीम का मैच नेपाल की टीम से है। भारतीय टीम की कमान लक्ष्य राजेश रायचंदानी कर रहे हैं। लेकिन इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी हाईलाइट अन्वय द्रविड़ और आर्यवीर सहवाग हैं। नाम से ही आप समझ गए हों कि अन्वय राहुल द्रविड़ के बेटे हैं और आर्यवीर वीरेंद्र सहवाग के बेटे हैं। सारा फोकस इन्हीं पर है। पिछले कुछ वक्त से ये दोनों खिलाड़ी काफी चर्चा में रहे हैं। 

इस बार आठ टीमों के बीच हो रहा है अंडर 19 एशिया कप टूर्नामेंट

इस बीच आपको याद दिला दें कि इस बार टूर्नामेंट में भारत के अलावा पाकिस्तान, मलेशिया, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, यूएई और नेपाल की टीमें खेल रही हैं। पहले मैच में श्रीलंका ने जहां एक ओर मलेशिया को 9 विकेट से शिकस्त दी, वहीं अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 113 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। भारतीय टीम आज नेपाल से भिड़ने के बाद 8 नवंबर को पाकिस्तान से टकराएगी। इसके बाद उसका लीग मैच 10 नवंबर को यूएई के खिलाफ होगा। 

12 नवंबर को सेमीफाइनल और 14 को खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

एशिया कप का सेमीफाइनल 12 को खेले जाएंगे। अपने अपने ग्रुप में टॉप 2 में रहने वाली टीमों के बीच मैच खेले जाएंगे। दोनों सेमीफाइनल एक ही दिन होने हैं। इसके बाद 14 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस बार का टूर्नामेंट ओमान में खेला जा रहा है। देखना होगा कि भारतीय टीम और खासकर द्रविड़ और सहवाग कैसा प्रदर्शन करते हैं। उसके बाद सभी की नजर भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले पर होगी। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

भारत का U19 स्क्वाड: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), अन्वय द्रविड़, रजत बघेल, आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवीर गौड़, अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, यशबर्धन चौहान, कुशाग्र ओझा, शविन विनोद, काव्या पटेल, मोहित उलवा, मनाल चौहान, आर्यन सवसानी। 

नेपाल का U19 स्क्वाड: बिपिन शर्मा (कप्तान), आशीष लुहार, नीरज कुमार यादव, रोहित चंद, प्रसिद्ध जैशी, सोहेल कुंवर, दर्श सोनार, निश्चल छेत्री, सचिन भट्ट, रोशन शाही, सूर्यांशु कोइराला, अभय यादव, सुशील रावल, शुभम खनल, नितेश पटेल। 

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV