Home rss business hindi विदेशी निवेशकों की सबसे बड़ी खरीदारी, 1 ही दिन में 14975 करोड़...

विदेशी निवेशकों की सबसे बड़ी खरीदारी, 1 ही दिन में 14975 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Stock Market Updates: पिछले एक साल में एक दिन में इतनी बड़ी खरीदारी नहीं हुई थी
  • यह खरीदारी इसलिए भी खास है क्योंकि 2026 में अधिकतर समय विदेशी निवेशक शेयर बेच रहे थे

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 5 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में एक ही दिन में सबसे बड़ी खरीदारी की है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, उन्होंने करीब 14,975 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। पिछले एक साल में एक दिन में इतनी बड़ी खरीदारी नहीं हुई थी। यह खरीदारी इसलिए भी खास है क्योंकि 2026 में अधिकतर समय विदेशी निवेशक शेयर बेच रहे थे।

वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) नवंबर में अब तक शेयर बेचने वाले बन गए हैं। FIIs ने NSE, BSE और MSEI पर कुल 31,797.86 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और 16,823.18 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस तरह उनकी नेट खरीदारी लगभग 15,000 करोड़ रुपये रही। इसके उलट, DIIs ने 10,444.54 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

अक्टूबर में FIIs ने करीब 45,160 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

अक्टूबर में FIIs ने करीब 45,160 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। उस महीने उनकी सबसे बड़ी एक दिन की खरीदारी सिर्फ 4,240 करोड़ रुपये (27 अक्टूबर) थी। 5 नवंबर की खरीदारी ने 26 जून, 2025 के 12,594 करोड़ रुपये के पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

विदेशी निवेशकों की यह अचानक खरीदारी ऐसे समय हुई है, जब भारतीय शेयर बाजार कई महीनों की गिरावट के बाद स्थिर होने की कोशिश कर रहा है। इस गिरावट की वजह कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदें जैसी अनिश्चितताएं थीं।

शयर मार्केट के प्रदर्शन की बात करें तो 5 नवंबर को निफ्टी 50 में 576 अंकों (2.40%) की तेजी आई और यह 24,536.60 पर बंद हुआ। यह 8 अप्रैल के बाद एक दिन में सबसे बड़ी बढ़त है और 7 अगस्त के बाद पहली बार यह 24,500 के ऊपर बंद हुआ। सेंसेक्स 2,008 अंकों (2.60%) की बढ़त के साथ 79,310 पर बंद हुआ, जो लगातार छठे कारोबारी दिन की बढ़त है। इस तेजी से BSE का मार्केट कैप 500 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया और एक ही दिन में निवेशकों की संपत्ति करीब 8 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में रिसर्च-वेल्थ मैनेजमेंट के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट, FIIs की खरीदारी फिर से शुरू होने और वैश्विक संकेतों के मज़बूत होने से भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक रुख बना रह सकता है। HDFC सिक्योरिटीज के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट नंदीश शाह ने कहा कि NSE के कैश मार्केट में कारोबार पिछले सेशन से 30% बढ़ा है, जो बाजार में व्यापक और मजबूत भागीदारी का संकेत है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN