Home - एयरटेल ने ग्राहकों को दिया झटका! 299 रुपये वाला प्लान वापस आया,...

एयरटेल ने ग्राहकों को दिया झटका! 299 रुपये वाला प्लान वापस आया, लेकिन अब मिलेगा कम डेटा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एयरटेल ने अपना 299 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान दोबारा लॉन्च किया है। हालांकि, अब इसमें रोज 1.5GB के बजाय 1GB डेटा मिलेगा और अनलिमिटेड 5G का फायदा भी नहीं मिलेगा।

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपना 299 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान दोबारा लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अगस्त 2026 में इस प्लान को बंद कर दिया था। हालांकि, इसकी वापसी के साथ ग्राहकों को पहले जैसे फायदे नहीं मिलेंगे। एयरटेल ने प्लान में मिलने वाले डेली डेटा को कम कर दिया है। यानी अब ग्राहकों को उतनी ही कीमत चुकाने पर पहले के मुकाबले कम इंटरनेट डेटा मिलेगा।

TelecomTalk की रिपोर्ट के मुताबिक, एयरटेल के 299 रुपये वाले नए प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें ग्राहकों को रोजाना 1GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS दिए जा रहे हैं। इस तरह पूरे प्लान में कुल 28GB डेटा मिलेगा।

डेटा बेनिफिट्स में किया गया बदलाव

प्लान में सबसे बड़ा बदलाव डेटा बेनिफिट को लेकर हुआ है। पहले एयरटेल के 299 रुपये वाले रिचार्ज में रोजाना 1.5GB डेटा मिलता था। इसके साथ अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी दिया जाता था। अब नए प्लान में रोजाना मिलने वाला डेटा घटाकर 1GB कर दिया गया है। ऐसे में ज्यादा इंटरनेट यूज करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त डेटा के लिए अलग से रिचार्ज करना पड़ सकता है।

349 रुपये वाले प्लान से कितना अलग?

एयरटेल ने अगस्त 2026 में अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में बदलाव करते हुए 299 रुपये समेत कई रिचार्ज प्लान बंद कर दिए थे। इसके बाद 28 दिनों की वैलिडिटी और रोजाना 1.5GB डेटा वाले प्लान के लिए ग्राहकों को 349 रुपये खर्च करने पड़ रहे थे। इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता है।

अब 299 रुपये वाला प्लान वापस आने से ग्राहकों को कम कीमत वाला विकल्प मिल गया है। हालांकि, इसमें 349 रुपये वाले प्लान के मुकाबले रोजाना 500MB कम डेटा मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी नहीं दिया जा रहा है।

एयरटेल क्यों वापस लाया प्लान?

299 रुपये वाला प्लान बंद होने के बाद एयरटेल के ग्राहक जोड़ने की रफ्तार में गिरावट देखी गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कंपनी ने 7.16 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े, जबकि पिछली तिमाही में यह आंकड़ा 33 लाख था।

ऐसे में पुराने प्लान की वापसी को कम कीमत वाले ग्राहकों को बनाए रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसकी आधिकारिक वजह नहीं बताई है। ग्राहकों के लिए अब फैसला इस बात पर डिपेंड करेगा कि उन्हें कम कीमत में 1GB डेली डेटा चाहिए या 349 रुपये खर्च करके ज्यादा डेटा और 5G का फायदा लेना है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN