Home rss business hindi टाटा ग्रुप के इस स्टॉक ने लगाई 15% की छलांग, शेयरों का...

टाटा ग्रुप के इस स्टॉक ने लगाई 15% की छलांग, शेयरों का दाम 50 रुपये से कम

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Tata Teleservices Share Price: 50 रुपये से कम की कीमत वाले टाटा टेलीसर्विसेज के शेयरों की कीमतों में आज शुक्रवार को 15 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है

Tata Teleservices Share Price: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में आज शुक्रवार को 15 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। मार्केट के पॉजिटिव सेंटीमेंट का असर इस स्टॉक पर हुआ है। बीएसई में टाटा ग्रुप का यह आज शुक्रवार को गिरावट के साथ 35.27 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 15 प्रतिशत की उछाल के साथ 40.74 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बाजार के बंद होने के समय पर स्टॉक का दाम 12 प्रतिशत की तेजी के साथ 39.73 रुपये के स्तर पर था।

कितना है टारगेट प्राइस (Tata Teleservices target price)

आज की तेजी निवेशकों की खरीदारी के रूझान की वजह से देखने को मिली है। Bonanza के विराट जगाड कहते हैं कि यह स्टॉक अपने 20 और 50EMAs के ऊपर जा चुका है। इस स्टॉक के लिए सबसे बड़ी बाधा 38 रुपये से 42 रुपये का स्तर है। जब तक यह स्टॉक रेजिस्टेंस जोन के पार ना पहुंच जाए तब-तब इसका पीछा करने से बचें।

इस दिवाली आसानी से बनाएं अपना ग्रीटिंग

कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (Tata Teleservices share performance)

पिछले एक महीने में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 16 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी स्टॉक का दाम 2026 में 19 प्रतिशत अब भी निगेटिव रिटर्न ही दिया है। एक साल में टाटा टेलीसर्विसेज के शेयरों का दाम 27 प्रतिशत लुढ़क चुका है। दो साल में स्टॉक की कीमतों में 45 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। तीन साल में स्टॉक का दाम 55 प्रतिशत घट गया है।

5 साल पहले शेयरों को खरीदकर अबतक होल्ड करने वाले निवेशकों की इनवेस्टमेंट वैल्यू 37 प्रतिशत घट गई है। बता दें, इन गिरावटों के बाद भी 10 साल में टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 501 प्रतिशत का रिटर्न पोजीशनल निवेशकों को दिया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स 197 प्रतिशत का ही रिटर्न दिया है।

बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

इस कंपनी निवेशकों को बोनस शेयर भी दिया है। 2013 में कंपनी ने 15 शेयरों पर 2 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। बीएसई के डाटा के अनुसार एक भी बार कंपनी ने डिविडेंड नहीं दिया है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN