Source :- LIVE HINDUSTAN
Diwali 2026: दिवाली पर दीए में बार-बार तेल डालना पड़ता है, तो ये हैक आपके लिए है। बस एक छोटा सा काम कर के रख लें, रात भर आपका आंगन दीए की रोशनी में जगमगाता रहेगा। इंस्टाग्राम पर ये हैक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
दिवाली वाले दिन पूरे घर को दीयों से सजाया जाता है। मान्यता है कि जब चौदह वर्षों के वनवास के बाद प्रभु श्री राम अयोध्या लौटे, तो अयोध्या वासियों ने उनके स्वागत में पूरे नगर को दीयों से रोशन कर दिया। बस तभी से दिवाली का त्योहार मनाया जाता है और दीयों की सजावट की परंपरा आज तक चली आ रही है। आज हम आपके साथ दीए जलाने से जुड़ा एक वायरल हैक शेयर कर रहे हैं। आपके साथ भी ऐसा होता होगा कि दीए में तेल डाला और कुछ ही देर में ये खत्म हो जाता है। ऐसे में या तो बार-बार तेल डालते रहो या फिर कुछ ही देर में दीया बुझ जाता है। इस वायरल हैक के साथ आपकी ये प्रॉब्लम सॉल्व हो जाएगी। बस दिवाली से पहले ये एक काम कर के रख लें, दीए बहुत देर तक जलेंगे वो भी कम तेल में। आइए जानते हैं कैसे-
दीए देर तक जलाने का वायरल हैक क्या है?
दिवाली वाले दिन दीए में बार-बार तेल पड़ता है, तो ये हैक आपके बड़े काम आएगा। इससे कम तेल में ही आप बहुत देर तक दीए जलाकर रख सकते हैं। इस हैक के मुताबिक आपको तेल में कुछ मोमबत्ती और कपूर की टिकिया डालकर पका लेना है। कपूर और मोमबत्ती दीए को बहुत देर तक जला हुआ रखने में मदद कर सकते हैं।
कैसे तैयार करें तेल का मिक्सचर
स्टेप 1- सबसे पहले गैस पर एक मोटे तले की कड़ाही रखें। इसमें जरूरत के हिसाब से घी, सरसों का तेल या तिल का तेल डालें।
स्टेप 2- अब तेल में दो बड़ी मोमबत्ती डालें। इन्हें तोड़ने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ देर में ये खुद ही मेल्ट हो जाएंगी।
स्टेप 3- मोमबत्ती के साथ-साथ 10 से 12 छोटी कपूर की टिकिया डालें।
स्टेप 4- तेल को मीडियम फ्लेम पर तब तक पकाएं, जब तक मोमबत्ती और कपूर की टिकिया तेल में पूरी तरह मेल्ट ना जाएं। अब मोमबत्ती की विक निकालकर अलग रख दें।
स्टेप 5- गैस की फ्लेम बंद करें। चाहें तो तेल में थोड़ा सा स्प्रिंकल डाल सकते हैं। इससे दीए बहुत ही सुंदर लगते हैं।
दीए में बाती लगाकर सेट करें
अब मिट्टी के दीए लें और इनमें गोल वाली बाती लगाकर सेट कर दें। इसके बाद तेल वाला ये मिक्सचर दीए में डालें और इन्हें लगभग दो घंटे के लिए रखकर छोड़ दें। आप चाहें तो सिलिकॉन मोल्ड में बाती डालकर भी सेट कर सकते हैं, फिर अपने मनचाहे डेकोरेटिव दीए में डालकर इन्हें जला सकते हैं।
लंबे टाइम तक स्टोर कर सकते हैं
दीए जलाने के लिए ये मिक्सचर लंबे टाइम तक स्टोर किया जा सकता है। दिवाली के अलावा डेली पूजा-पाठ के लिए भी आप इसे बनाकर रख सकते हैं। कपूर की वजह से दीया धीरे-धीरे जलता है, जिस वजह से लंबे टाइम तक तेल डालने की जरूरत नहीं होती और दीया देर तक जलता है।
(Credit- @foodies_by_neha)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



