Home LIFESTYLE NEWS HINDI दिवाली पर वजन बढ़ने की टेंशन है? बस ये 4 टिप्स ध्यान...

दिवाली पर वजन बढ़ने की टेंशन है? बस ये 4 टिप्स ध्यान रखें, पकवान खा कर भी रहेंगे फिट!

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिवाली जैसे त्योहारों पर जमकर खाना-पीना तो होता ही है। ऐसे में अक्सर लोग थोड़ा ज्यादा खा लेते हैं, फिर उन्हें वजन बढ़ने की टेंशन सताने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही है, तो ये 4 बातें ध्यान रखें। वजन कंट्रोल में रहेगा और आप अपना फेवरिट फूड भी एंजॉय कर पाएंगे।

फेस्टिव सीजन में खाने-पीने से दूरी बनाना थोड़ा मुश्किल होता है। ढेर सारे पकवान और मिठाइयां जब सामने रखी हों, तो भला कैसे कोई बिना खाए रह सकता है। ऐसे में अक्सर लोग जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं, फिर वजन बढ़ने की टेंशन लेने लगते हैं। अगर दिवाली पर आप जमकर खाना चाहते हैं, लेकिन वजन बढ़ने की टेंशन भी सता रही है तो ये 4 टिप्स आपके बड़े काम आ सकती हैं। दोस्तों-रिश्तेदारों के यहां दावत हो या घर पर पकवान और मिठाइयां बनी हों, ये बातें ध्यान में रखकर आप अपने खाने को कंट्रोल में रख सकते हैं। इससे वजन बढ़ने की टेंशन भी नहीं होगी और आप हर फूड लिमिट में एंजॉय भी कर पाएंगे।

टिप 1- दावतों में खाली पेट ना जाएं

दिवाली के दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां दावतों का सिलसिला चलता रहता है, जहां ढेर सारी मिठाइयां और स्वादिष्ट पकवान सर्व किए जाते हैं। सबसे ज्यादा ओवर ईटिंग का खतरा यहीं रहता है। इसलिए त्योहारों के टाइम किसी के भी घर खाली पेट जाने से बचें। आप एक कटोरी दही, भुना चना या प्रोटीन शेक पी कर जा सकते हैं। इससे आपका पेट थोड़ा भरा रहेगा, जिससे दावतों में आप ओवर ईटिंग से बच जाएंगे।

टिप 2- भारी खाने के बाद वॉक जरूरी

दिवाली के दौरान अक्सर लोग ढेर सारी मिठाइयां और भारी पकवान खा लेते हैं। ऐसे में खाने के तुरंत बाद सोफे या बिस्तर पर पड़े रहने के बजाए थोड़ी देर वॉक जरूर करें। ज्यादा नहीं सिर्फ 10 मिनट की हल्की वॉक करने से भी ब्लड शुगर लेवल कम स्पाइक होता है और पेट भी कम भारी लगता है।

टिप 3- छोटी प्लेट, कम खाना

दिवाली की दावतों में अक्सर लोग बड़ी प्लेट में खूब सारा खाना भर कर खाते हैं। जाहिर है जब प्लेट ही बड़ी होगी तो खाने का भी पता नहीं चलेगा। ऐसे में आप जापानी तकनीक अपना सकते हैं। जब भी खाना खाएं छोटी प्लेट या कटोरी का इस्तेमाल करें। इससे आप भूख के हिसाब से खाना खाएंगे, प्लेट भरने के हिसाब से नहीं।

टिप 4- अगले दिन हल्का खाना खाएं

कई बार त्योहारों पर थोड़ी ओवर ईटिंग हो ही जाती है। ऐसे में आपको गिल्ट में आने की जरूरत नहीं है। एक दिन ज्यादा खाने से आपका वजन नहीं बढ़ने वाला। बस कोशिश करें कि इसे अपनी आदत ना बनाएं। एक दिन खाना ज्यादा हो भी जाए तो अगले दिन हल्का घर का खाना खाएं, जो पचाने में आसान हो। साथ में भुना जीरा और छाछ भी जरूर पीएं।

दिवाली के लिए बोनस टिप्स

  • मीठी ड्रिंक्स अवॉइड करें- शरबत, कोल्ड ड्रिंक्स, पैक्ड जूस और मीठी ड्रिंक्स अवॉइड करें। इनमें बहुत ज्यादा कैलोरी होती हैं और पता भी नहीं चलता।
  • एक बात में बहुत सारी मिठाइयां ना खाएं। अपनी पसंदीदा मिठाई छोटी सर्विंग में लें और बहुत ज्यादा खाने से बचें।
  • खुद को ज्यादा से ज्यादा एक्टिव रखें। जहां पॉसिबल हो लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
  • पर्याप्त मात्रा में नींद लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN