Home LIFESTYLE NEWS HINDI Diwali 2026: पटाखों की आवाज से डर जाता है पेट डॉग, दिवाली...

Diwali 2026: पटाखों की आवाज से डर जाता है पेट डॉग, दिवाली की शाम ऐसे रखें ध्यान

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Pet Care During Diwali: दिवाली की शाम पटाखों की आवाज सुनकर कुत्ते काफी ज्यादा डर जाते हैं और घबराकर भौंकना शुरू कर देते हैं। ऐसे में उन्हें सुरक्षित महसूस कराने के लिए आप ये छोटी-छोटी बातें ध्यान में रख सकते हैं।

दिवाली का त्योहार आते ही चारों तरफ खुशियां और जश्न मनाया जाता है। इसी बीच कई लोग पटाखे भी जलाते हैं, जिनकी तेज आवाज बेजुबान जानवरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। अगर आपके घर भी पेट डॉग है, तो आपने नोटिस किया होगा कि पटाखे की आवाज सुनकर कुत्ते बेहद डर जाते हैं और भौंकना शुरू कर देते हैं। कई बार वो डर के मारे छिपने की कोशिश करते हैं या बेचैन हो कर इधर-उधर घूमने लगते हैं। ऐसे में अक्सर समझ नहीं आता कि कुत्तों को शांत रखने के लिए क्या किया जाए। बहुत से लोग उन्हें एक कमरे में बंद कर देते हैं, जो जानवरों के लिए और भी डराने वाला हो सकता है। अगर आपके घर भी पेट डॉग है, तो दिवाली वाले दिन उसे शांत और सुरक्षित महसूस कराने के लिए आप ये टिप्स अपना सकते हैं।

घर में बनाएं एक सेफ और कंफर्टेबल स्पेस

पटाखों की आवाज से अपने डॉग को दूर रखने के लिए आप घर में एक सुरक्षित और आरामदायक स्पेस बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक ऐसा कमरा चुनें, जहां बाहर की आवाजें कम आती हों। वहां उनके लिए एक बिस्तर, कुछ खिलौने और उनका मनपसंद फूड रखें। शाम के समय इस रूम के पर्दे और दरवाजा ज्यादा से ज्यादा बंद रखने की कोशिश करें।

हल्का एंम्यूजिक या टीवी चलाएं

बाहर से आने वाली पटाखों की आवाज को कम करने के लिए आप रूम में हल्का म्यूजिक या टीवी चलाकर रख सकते हैं। आजकल यू ट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर डॉग्स के लिए स्पेशल प्लेलिस्ट मिल जाती है, जो उन्हें शांत रखने में मदद करती है। हल्की आवाज में इस तरह के म्यूजिक चलाने से डॉग्स का माइंड शांत रहता है और वो बाहर की आवाजों से ज्यादा डरते नहीं हैं।

पसंदीदा ट्रीट और खिलौनों से भटकाएं ध्यान

अगर आपका पेट डॉग पटाखों की आवाज सुनकर घबरा रहा है, तो उसका माइंड किसी और चीज में लगाने की कोशिश करें। इसके लिए आप उन्हें उनकी मनपसंद ट्रीट दे सकते हैं या खिलौनों से उनका ध्यान भटका सकते हैं। आजकल डॉग्स के लिए कई तरह के पजल टॉयज आने लगे हैं, जो उन्हें एक्टिव रखने का काम करते हैं और उनका ध्यान भी भटकाते हैं।

डरने पर जबरदस्ती ना करें

कई बार पटाखों की आवाज सुनकर कुत्ते बेहद डर जाते हैं और घर में छिपने लगते हैं। ऐसे में उन्हें डांटना या जबरदस्ती कर के घर से बाहर निकालना बिल्कुल सही नहीं है। आपको याद रखना चाहिए कि आपका डॉग जानबुझकर ऐसा बिहेव नहीं कर रहा है। ऐसे समय में आपको उसका सेफ स्पेस बनने की जरूरत है।

ज्यादा देर अकेला ना छोड़ें

दिवाली की शाम कोशिश करें कि अपने पेट डॉग को ज्यादा देर के लिए अकेला ना छोड़ें। कई बार लोग पार्टी में इतना बिजी हो जाते हैं कि डॉग को चेक करना भूल जाते हैं। ज्यादा देर तक अकेले होने पर वो और ज्यादा घबरा सकता है। उसके पास बैठें और प्यार से उसे सहलाएं। ऐसा करने से वो ज्यादा सेफ महसूस करेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN