Home rss world hindi पोलैंड के ऐतिहासिक शहर क्राको में गोलीबारी, पांच लोगों की मौत, कई...

पोलैंड के ऐतिहासिक शहर क्राको में गोलीबारी, पांच लोगों की मौत, कई लोग घायल

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पोलैंड के ऐतिहासिक शहर क्राको में एक गोलीबारी की घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने इस घटना  को दुखद करार दिया है। आरोपी को गोली लगी है, फिलहाल उसे हिरासत में लिया गया है।

पोलैंड के ऐतिहासिक शहर क्राको में गोलीबारी, पांच लोगों की मौत, कई लोग घायल

यूरोपीय देश पोलैंड में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना देश के दूसरे सबसे बड़े शहर क्राको में हुई है। यहां शहर के मुख्य चौक पर एक बंदूकधारी ने पास से गुजर रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में पांच लोग घटनास्थल पर ही काल के गाल में समा गए, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। मुठभेड़ के दौरान उन्होंने आरोपी को गोली मारी। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया।

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी को हिरासत में लिए जाने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को घेर लिया है। इसके अलावा वहां एम्बुलेंस भी तैनात की गई है। बता दें, जिस जगह पर यह हमला हुआ है, वह पोलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह ऐतिसाहिक शहर कभी पोलैंड की राजधानी हुआ करता था। यह हर साल लाखों स्थानीय और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है।

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने जताया दुख

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने क्राको में हुई इस गोलीबारी की घटना पर दुख जताया है। उन्होने कहा, “पुलिस इस हमले के पीछे की वजह और इससे जुड़ी सभी परिस्थितियों की जांच कर रही है। हम उन बहादुर पुलिसकर्मियों की जितनी तारीफ करें, कम है, जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान अपनी जान जोखिम में डाली।”

यह क्राको की सबसे बड़ी त्रासदी, हमने पहले ऐसा कुछ नहीं देखा-प्रत्यक्षदर्शी

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह वहां करीब से गुजर रहा था। इसी बीच उसने एक शख्स को बंदूक चलाते हुए देखा। इस हमले के बाद लोग वहां रेस्टोरेंट और दुकानों के अंदर छिपते और बदहवास भागते हुए नजर आए। उन्होंने आगे कहा, “यह क्राको के लिए एक बड़ी त्रासदी है, हमने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा।”

बता दें, यूरोपीय संघ के सदस्य पोलैंड में इस तरह की गोलीबारी की घटनाएं बहुत कम होती हैं। पोलैंड में दक्षिणपंथी राजनेता इस कम क्राइम रेट को अपने उस फैसले से जोड़ते हैं, जिसमें उन्होंने मध्य एशिया से आने वाले शर्णार्थियों को शरण देने से इनकार कर दिया था। लंबे समय से पोलैंड में क्राइम रेट निचले स्तर पर बना हुआ है। लेकिन पिछले महीने हुई चाकूबाजी की कई घटनाओं के बाद देश हाई अलर्ट पर था। टस्क ने इन घटनाओं की निंदा करते हुए इसे “हिंसा की संस्कृति”करार दिया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN