Home rss world hindi 19 साल बाद बदलेगी इजरायल की नेतन्याहू सरकार, गादी आइसेनकोट को सरकार...

19 साल बाद बदलेगी इजरायल की नेतन्याहू सरकार, गादी आइसेनकोट को सरकार बनाने का न्योता

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

इजरायल में 19 साल बाद नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है।राष्ट्रपति ने ‘याशर’ पार्टी के नेता गादी आइसेनकोट को सरकार बनाने का न्योता दे दिया है। 19 साल से इजरायल में लिकुड पार्टी के बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार थी।

इजरायल के राष्ट्रपति आइजक हरजोग ने शनिवार को बेंजामिन नेतन्याहू के प्रतिद्वंद्वी औ मध्यम मार्गी गठबंधन के नेता गादी आइसेनकोट को सरकार बनाने का न्योता दे दिया है। राष्ट्रपति ने कहा कि गादी सरकार बनाने का प्रयास कर सकते हैं। हालांकि अभी तक शपथ ग्रहण की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। आपको बता दें कि बेंजामिन नेतन्याहू पिछले 19 साल से इजरायल के प्रधानमंत्री थे।

क्या है सरकार बनाने का समीकरण

27 अक्टूबर को हुए चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। 120 सदस्यों वाली सीनेट में आइसेनकोट के गठबंधन को भी 48 ही सीटों पर जीत हासिल हुई थी। जबकि सरकार बनाने के लिए कम से कम 61 सीटों की जरूरत थी। बाद में अरब पार्टियों ने आइसेनकोट को समर्थन दे दिया और उनको मिलाकर संखअया 67 हो गई।

एक दिन पहले राष्ट्रपति हरजोग ने कहा था, “मैं नेसेट के लिए चुने गए दलों के साथ सलाह करने के बाद जनता को जानकारी देना चाहता हूं। मैंने सभी गुटों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। चर्चाएं खुली, स्पष्ट और व्यावहारिक थीं। मैंने पार्टियों और जनता को सोच के तय तौर-तरीकों से मुक्त होने और अन्य रास्तों के लिए अपने दिमाग खोलने में मदद करने के प्रयास में कठिन सवाल पूछे।”

इजरायल के राष्ट्रपति ने कहा था कि वह रविवार को नेसेट के एक सदस्य को सरकार बनाने का काम सौंपेंगे। आमतौर पर राष्ट्रपति द्वारा सबसे अधिक सिफारिशें पाने वाले निर्वाचित सदस्य को ही सरकार बनाने का काम सौंपा जाता है। हरजोग ने कहा था, “मैं कुछ पार्टी नेताओं के साथ व्यक्तिगत बातचीत में, सीधे और त्वरित रूप से इसे निर्धारित करने का प्रयास करूंगा। इन वार्ताओं में, मेरा इरादा इजराइल के लोगों के लिए एक स्थिर और अच्छी सरकार बनाने और आम सहमति तक पहुंचने के प्रयास में कोई कसर न छोड़ने का है।”

कौन हैं गादी आइसेनकोट?

गादी आइसेनकोट याशर पार्टी के नेता हैं। उत्तरी इजरायल के तिबेरियास में उनका जन्म हुआ था। उनके माता पिता मोरक्को से आकर इजरायल में बसे थे। इन चुनावों में वही बेंजामिन नेतन्याहू के प्रतिद्वंद्वी थे। वह इजरायल की सेना में 21वें सेना प्रमुखरह चुके हैं। 2015 से 2019 तक वह इस पद पर थे। इसके अलावा जब 7 अक्टूबर 2003 को हमास ने इजराय पर हमला किया तो वह नेतन्याहू कीआपातकालीन यु्द्ध कैबिनेट का हिस्सा थे। हमास के हमले में उनका छोटा बेटा भी मारा गया था। इन चुनावों में उन्हें काफी सम्मान दिया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN