Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Muhurat Trading Diwali 2026: दिवाली के दिन घरेलू शेयर बाजारों में आज मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन के दौरान तेजी देखने को मिल रही है
- सेंसेक्स 200 से अधिक अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है
Muhurat Trading Diwali 2026: दिवाली के दिन आज मुहूर्त ट्रेडिंग की शुरूआत हो गई है। सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिली है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज दिवाली के दिन बढ़त के साथ 81,299.34 अंक पर खुला है। वहीं, निफ्टी 25,070.45 के ऊपर ओपन हुआ है। बता दें, दिवाली के दिन घरेलू शेयर बाजार एक घंटे के लिए स्पेशल सेशन आयोज करता है।
पिछले 8 मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन के दौरान घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली है। आज भी मार्केट अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
सेंसेक्स में आज सनफार्मा, टाटा स्टील के शेयरों का दाम 2 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। वहीं, अडानी पोर्ट्स, मारुति, बीईएल, पावरग्रिड के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। ट्रेंट, इंफोसिस, कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।
शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में दिखी थी तूफानी तेजी
वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट के बावजूद घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में जारी रहा। विदेशी निवेशकों की लगातार लिवाली और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से मजबूत हुई निवेशक धारणा के बीच सेंसेक्स 1,718 अंक उछल गया, जबकि निफ्टी फिर से 25,000 अंक के पार पहुंच गया।
विश्लेषकों के मुताबिक, दूसरी तिमाही में कंपनियों के बेहतर वित्तीय नतीजों और रुपये में मजबूती से भी बाजार की धारणा को समर्थन मिला। इसके साथ ही शेयर बाजार में दिवाली का त्योहारी उत्साह भी बना हुआ है।
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,718.01 अंक यानी 2.17 प्रतिशत चढ़कर दिन के उच्चतम स्तर 81,028.02 अंक पर बंद हुआ।
एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 493.75 अंक यानी 2.01 प्रतिशत की तगड़ी बढ़त के साथ दिन के उच्चतम स्तर 25,030.35 अंक पर बंद हुआ। यह निफ्टी का नौ महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है।
सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक 6.15 प्रतिशत चढ़ा। कंपनी ने एक दिन पहले कहा था कि सितंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 25 प्रतिशत बढ़कर 4,587.88 करोड़ रुपये रहा। वाहन कारोबार में मजबूत राजस्व वृद्धि से कंपनी के लाभ को समर्थन मिला।
(भाषा के इनपुट के साथ)
(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




