Home National news hindi भारत से लेकर नेपाल, श्रीलंका और दुबई समेत देश-दुनिया में लोग कैसे...

भारत से लेकर नेपाल, श्रीलंका और दुबई समेत देश-दुनिया में लोग कैसे मना रहे हैं दिवाली, तस्वीरों में देखें

7
0

Source :- BBC INDIA

आतिशबाज़ी

पढ़ने का समय: 4 मिनट

भारत से लेकर दुबई की बुर्ज़ ख़लीफ़ा तक दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया.

देशभर में जहां लोगों ने दीप जलाकर और आतिशबाज़ी कर रोशनी के इस त्योहार का जश्न मनाया, वहीं विदेश में भी दिवाली की रौनक देखने को मिली.

नेपाल की राजधानी काठमांडू में पांच दिवसीय तिहार उत्सव के तहत लक्ष्मी पूजा पर आतिशबाज़ी की गई, जबकि श्रीलंका के कोलंबो स्थित श्री पोन्नम्बलवनेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की.

देश में भी दिवाली के मौक़े पर उत्साह का माहौल रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाई.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और वो मिठाई बनाते हुए नज़र आए.

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गंगटोक के शेराथांग युद्ध स्मारक में सैनिकों के साथ त्योहार मनाया.

इस बीच, दुबई की बुर्ज़ ख़लीफ़ा भी दिवाली के रंग में रंगी नज़र आई, जहां इमारत पर ‘हैप्पी दिवाली’ का संदेश जगमगा उठा.

बुर्ज़ ख़लीफ़ा

नेपाल

म्यांमार

पोन्नम्बलवनेश्वर मंदिर

नरेंद्र मोदी

राहुल गांधी

राजनाथ सिंह

सैनिक

एयर चीफ़ मार्शल आशुतोष दीक्षित

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया

गोवा

सैंड आर्ट

श्रीनगर

सुकमा

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट… सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

SOURCE : BBC NEWS