Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थीं शाहरुख खान के करियर की...

दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थीं शाहरुख खान के करियर की ये बेस्ट 10 फिल्में, एक ने हिलाया बॉक्स ऑफिस

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/08/1200x900/werrrrrrrr_1794152914382_u795_1794152931183_gFz3_e9198bb2-a81e-4f32-a120-d81030e83e0d_m6in.jpg

दिवाली के खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने अपनी तस्वीरें और वीडियोज के साथ फैंस को दिवाली की बधाई दी है। इन तस्वीरों में अक्षय कुमार से लेकर करीना, करिश्मा समेत इंडस्ट्री के कई एक्टर्स नजर आ रहे हैं। ऐसे मनाई इन एक्टर्स ने अपनी दिवाली।

शाहरुख खान 90 के दशक से लेकर आज तक इंडस्ट्री के किंग बने हुए हैं। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अलग रिकॉर्ड बनाए। कमाई के साथ एक्टर ऑडियंस के दिलों पर भी राज करते रहे। लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया, शाहरुख खान के करियर की 10 बेस्ट फिल्मों का कनेक्शन दिवाली से है। 90 के दशक से लेकर आज तक उनके करियर को परिभाषित करने वाली ये 10 फिल्में दिवाली और उसके एकाध दिन आगे पीछे रिलीज हुई हैं। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का आंकड़ा ही बाद दिया।

बाजीगर

12 नवंबर 1993 को शाहरुख खान, काजोल और शिल्पा शेट्टी की फिल्म बाजीगर रिलीज हुई थी। इस में एक्टर को पहली बार नेगेटिव रोल में देखा गया था। फिल्म में शाहरुख खान का किरदार बदला लेने के लिए अपना रूप बदलता है। ये फिल्म दिवाली से एक दिन पहले रिलीज हुई थी और एक्टर ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर दिया था। शाहरुख के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक बाजीगर है। रिपोट के मुताबिक फिल्म का बजट 3 से 4 करोड़ के बीच था और कलेक्शन करीब 32 करोड़ रुपये का हुआ था।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
शाहरुख खान को इंडस्ट्री का सबसे बड़ा स्टार बनाने वाली फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे भी दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। 20 अक्टूबर 1995 को थिएटर में लोग फिल्म देखने पहुंचे थे और 24 अक्टूबर को दिव्लाई थी। इस फिल्म के धमाके ने इंडस्ट्री को हिला दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट 4 करोड़ था और नेट कलेक्शन 59 करोड़ हुआ।

दिल तो पागल है

यश चोपड़ा ने साल 1997 में एक फिल्म रिलीज की थी जिसका नाम था ‘दिल तो पागल है’। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर लीड रोल में थीं। अक्षय कुमार ने कैमियो किया था। फिल्म 30 अक्टूबर 1997 दिवाली के दिन ही रिलीज हुई थी। फिल्म को 9 करोड़ के मोटे बजट में बनाया गया था। कमाई हुई थी 35 करोड़ रुपये नेट।

मोहब्बतें

यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा ने एक बार शाहरुख खान के साथ फिल्म मोहब्बतें बनाई। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अहम किरदार निभाया था। 6 नए एक्टर्स को लॉन्च किया गया था। 19 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड़ का कलेक्शन किया। ये फिल्म भी दिवाली के मौके पर थिएटर में आई थी। फिल्म दिवाली के एक दिन बाद यानी 27 अक्टूबर 2006 को रिलीज हुई थी। 26 अक्टूबर को देशभर में दिवाली का जश्न मनाया गया था।

कुछ कुछ होता है

करण जौहर ने अपने करियर की पहली फिल्म डायरेक्ट की ‘कुछ कुछ होता है’। इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी को कास्ट किया। सलमान खान ने कैमियो किया था। फिल्म 1998 की दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। 16 अक्टूबर को फिल्म थिएटर में चल रही थी और 20 अक्टूबर को दुनिया ने दिवाली सेलिब्रेट की थी। इस फिल्म का बजट 19 करोड़ बताया गया था उर कलेक्शन करीब 45 करोड़ के आसपास हुआ था।

वीर जारा

शाहरुख खान की फिल्म वीर जारा को देश के साथ पाकिस्तान में भी पसंद किया गया था। फिल्म में प्रीति जिंटा, रानी मुखर्जी ने लीड किरदार निभाया था। ये फिल्म 12 नवंबर 2004 को रिलीज हुई थी। इसी दिन दिवाली थी। इस बार भी शाहरुख के लिए दिवाली खास रही और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धमाका किया था। फिल्म का बजट 23 करोड़ था और कमाई 43 करोड़ के आसपास बताई गई है।

डॉन

शाहरुख खान की डॉन भी दिवाली के पास रिलीज हुई थी। 20 अक्टूबर 2006 को फिल्म थिएटर में रिलीज हुई थी। 21 अक्टूबर को दिवाली मनाई गई थी। शाहरुख खान का डॉन अवतार ऑडियंस को पसंद आया था।

ओम शांति ओम

फराह खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आई थी। ये उनकी डेब्यू फिल्म थी। फिल्म दिवाली वाले दिन यानी 9 नवंबर 2007 को रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म को 35 से 40 करोड़ के बजट में बनी हुई थी। फिल्म का कलेक्शन 79 करोड़ के आसपास बताया गया है।

रा वन

शाहरुख खान और करीना कपूर की फिल्म रा वन बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म में एक्टर को पहली बार सुपरहीरो के किरदार में नजर आए थे। फिल्म 26 अक्टूबर 2011 को रिलीज हुई थी। इसी दिन देशभर में दिवाली का जश्न मनाया गया था।

जब तक है जान

यश चोपड़ा के निधन से पहले उनकी आखिरी डायरेक्टोरियल फिल्म थी। फिल्म 13 नवंबर 2012 को रिलीज हुई थी। इसी दिन दिवाली मनाई गई थी। फिल्म का बजट 78 करोड़ था और कमाई हुई 120 करोड़। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

डिस्क्लेमर: आंकड़े विवरण विभिन्न Sacnilk,मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN