Home rss world hindi ‘सब बेकार की बातें’, Nvidia CEO के चीनी महिला से अफेयर को...

‘सब बेकार की बातें’, Nvidia CEO के चीनी महिला से अफेयर को लेकर सकते में आ गया चीन

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एनवीडीया के सीईओ और चीनी महिला कारोबारी के बीच अफेयर को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि चीनी महिला जासूसी कर रही थी। वहीं चीन ने  इन आरोपों को शिरे से खारिज कर दिया। 

अमेरिका की चिप कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग और चीनी महिला के संबंधों में जासूसी ऐंगल को चीन ने शिरे से खारिज किया है। ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जेनन हुआंग ने खुद ही माना है कि उनका एक महिला के साथ अफेयर था। वहीं बाद में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को पता चला कि वह चीन के लिए जासूसी कर रही थी। जेनसन हुआंग ने इसके लिए कंपनी से माफी भी मांग है। वहीं कंपनी ने उनके खिलाफ जांच करने का ऐलान कर दिया है।

उन्होंने कहा, ”मैंने अपनी पत्नी के साथ बेवफाई की। मेरे इस कृत्य से उन्हें और हमारे बच्चों को ठेस पहुंची है। मैंने जो किया, उसे किसी भी तरह सही नहीं ठहराया जा सकता। मुझे इसका गहरा अफसोस है।’ वहीं चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता न कहा कि चीन की कारोबारी महिला एलीस हुआंग और जेनसुन हुआंग के संबंधों में जासूसी ऐंगल लाना एकदम बेकार है। उन्होंने कहा कि चीन की एजेंसियों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि ये सारी बातें निराधार और झूठी हैं।

एनवीडिया ने किया जांच का ऐलान

एनवीडिया के निदेशक मंडल ने एक बयान में कहा कि उसके पास ”यह मानने का कोई कारण नहीं है कि राष्ट्रीय सुरक्षा या एनवीडिया की गोपनीय जानकारी से कोई समझौता हुआ है” लेकिन जांच में सभी उपलब्ध जानकारियों की पड़ताल की जाएगी। निदेशक मंडल ने कहा कि जेनसन हुआंग ”जांच का पूरा समर्थन करते हैं और उन्होंने इसमें सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई है।” जेनसन हुआंग (63) जांच के दौरान भी कंपनी के सीईओ बने रहेंगे।

रिपोर्ट में क्या कहा गया था

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने पिछले महीने खबर दी थी कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि जेनसन हुआंग के चीन की नागरिक एलिस हुआंग के साथ करीबी संबंध थे। एजेंसियों ने पाया कि एलिस सीधे चीन की सरकार को जानकारी पहुंचा रही थीं। अखबार के अनुसार, जेनसन हुआंग और एलिस हुआंग के बीच कोई पारिवारिक संबंध नहीं है।

पहले ऐंकर थीं

एलिस हुआंग पहले चीन में टेलीविजन पत्रकार थीं। इसके बाद वह सिंगापुर स्थित डेटा सेंटर कंपनी ‘मेगास्पीड’ में शीर्ष अधिकारी बनीं। यह कंपनी दक्षिण-पूर्व एशिया में एनवीडिया के सबसे बड़े ग्राहकों में से एक बन गई है। ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के अनुसार, मेगास्पीड ने पिछले दो वर्षों में एनवीडिया से 4.8 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य की चिप खरीदी हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN