Home rss business hindi MakeMyTrip की भारतीय सब्सिडियरी लाएगी IPO, सेबी से मिल गई है मंजूरी

MakeMyTrip की भारतीय सब्सिडियरी लाएगी IPO, सेबी से मिल गई है मंजूरी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Make MyTrip IPO: मेकमायट्रिप की भारतीय सब्सिडियरी कंपनी को सेबी ने 6 नवंबर को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है
  • आईपीओ के जरिए मौजूदा निवेशक भी शेयरों की बिक्री करेंगे

Make MyTrip IPO: नैस्डैक में लिस्टेड ट्रैवेल बुकिंग प्लेटफॉर्म मेकमायट्रिप की भारतीय सब्सिडियरी कंपनी को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गई है। बाजार नियामक की वेबसाइट पर सोमवार को उपलब्ध सूचना से यह जानकारी मिली। आने वाले समय में कंपनी का आईपीओ आ सकता है।

गोपनीय तरीके से कंपनी ने किया था आवेदन

मेकमायट्रिप (इंडिया) लिमिटेड (एमएमटी इंडिया) ने जुलाई में गोपनीय प्रक्रिया के जरिये सेबी के पास मसौदा दस्तावेज जमा किए थे। इन दस्तावेजों की जांच के बाद नियामक ने छह नवंबर को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी।

मौजूदा निवेशक बेचेंगे शेयर

गुरुग्राम हेडक्वार्टर वाली कंपनी ने नैस्डैक को दी गई रेगुलेटरी सूचना में कहा कि प्रस्तावित आईपीओ में उसकी मूल कंपनी मेकमायट्रिप और उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सि़डियरी कंपनी इबिबो ग्रुप होल्डिंग्स (सिंगापुर) प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एमएमटी इंडिया के इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल होने की उम्मीद है।

रेगुलेटरी सूचना में कहा गया, ‘मेकमायट्रिप को उम्मीद है कि एमएमटी इंडिया का प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम एवं सूचीबद्धता उसकी ब्रांड पहचान बढ़ाएगी और प्रतिस्पर्धी प्रौद्योगिकी भर्ती बाजार में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा बनाए रखने की उसकी क्षमता को समर्थन देगी।’

(डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम लगातार बदलता रहता है, इसलिए किसी भी आईपीओ पर दांव लगाने से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और उसके कारोबार की पूरी जानकारी जरूर कर लें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN