Home rss business hindi Gold Rate Today: सोने में आज रही तेजी, चेक करें दिल्ली-यूपी-बिहार का...

Gold Rate Today: सोने में आज रही तेजी, चेक करें दिल्ली-यूपी-बिहार का रेट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Gold Rate Today 9 November: आज सोने का दाम 800 रुपये तक चढ़ा है
  • सोने की गिरावट को आज हफ्ते के पहले दिन ब्रेक लगा है
  • घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार 9 नवंबर को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली

Gold Rate Today 9 November: आज सोने का दाम 800 रुपये तक चढ़ा है। सोने की गिरावट को आज हफ्ते के पहले दिन ब्रेक लगा है। घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार 9 नवंबर को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सोने का दाम बुलियन मार्केट में 1.43 लाख रुपये पर कारोबार करता नजर आया। ऐसे में अगर आप आज सोने के गहने, सिक्के या बार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले यहां जानिये देश के बड़े शहरों में सोने का दाम क्या रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चमका सोना

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में अच्छी तेजी दर्ज की गई। स्पॉट गोल्ड 1.6 फीसदी बढ़कर 4,129.69 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में भी 1.6 फीसदी की तेजी आई और यह 4,139 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करने लगा।

पिछले हफ्ते भी सोने की कीमतों में करीब 5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से महंगाई की चिंता कम हुई है, जिससे सोने को सहारा मिला। अब निवेशकों की नजर अमेरिका के महंगाई से जुड़े आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के अगले फैसलों पर है। इनसे ब्याज दरों की दिशा को लेकर संकेत मिल सकते हैं।

दिल्ली में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,43,910 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,31,918 रुपये प्रति 10 ग्राम

यूपी में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,43,820 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,31,800 रुपये प्रति 10 ग्राम

बिहार में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,43,920 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,31,816 रुपये प्रति 10 ग्राम

राजस्थान में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,43,650 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,31,760 रुपये प्रति 10 ग्राम

मुंबई में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,44,160 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,32,147 रुपये प्रति 10 ग्राम

बेंगलुरु में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,44,270 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,32,248 रुपये प्रति 10 ग्राम

कोलकाता में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,43,970 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,31,973 रुपये प्रति 10 ग्राम

हैदराबाद में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,44,390 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,32,398 रुपये प्रति 10 ग्राम

चेन्नई में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,44,760 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,32,697 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

बाजार में 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, जबकि 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल आमतौर पर गहने बनाने में होता है। इसकी मजबूती के कारण इससे ज्वेलरी बनाना आसान होता है। अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो हॉलमार्क और HUID नंबर जरूर जांचें। साथ ही मेकिंग चार्ज और GST जोड़ने के बाद ही कीमत तय होती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN