Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Ramayana: हेमा मालिनी बोलीं- मैंने रामायण देखी, मैं बहुत ज्यादा उम्मीदें लेकर...

Ramayana: हेमा मालिनी बोलीं- मैंने रामायण देखी, मैं बहुत ज्यादा उम्मीदें लेकर नहीं गई थी, मुझे लगा…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/10/1200x900/ramayana_dream_girl_1794286260519_WsWM_1794286260671_3EbW_3868eca3-d783-43be-bb69-1bedebb37d9d_jpTI.png

Hema Malini on Ramyana: हेमा मालिनी ने रणबीर कपूर और सनी देओल की फिल्म ‘रामायण’ देखी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने ट्विटर पर इस फिल्म के बारे में लिखा और कहा कि वह बहुत ज्यादा उम्मीदें लेकर थिएटर नहीं गई थीं।

हेमा मालिनी ने ‘रामायण’ देखी। उन्होंने ‘रामायण’ देखने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैंने हाल ही में आई फिल्म ‘रामायण’ का नया वर्जन देखा। चूंकि यह एक महाकाव्य है और इसकी कहानी से आज के छोटे बच्चे भी अच्छी तरह परिचित हैं इसलिए मैं फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें लेकर नहीं गई थी।’

मुझे लगा इसमें क्या ही नया दिखाएंगे- हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने आगे लिखा, ‘मुझे लगा था कि इतनी पुरानी और जानी-पहचानी कहानी में नया क्या दिखाया जा सकता है। लेकिन फिल्म देखकर मैं हैरान रह गई। इसकी शानदार प्रस्तुति और बेहतरीन स्पेशल इफेक्ट्स ने मुझे काफी प्रभावित किया। फिल्म का हर अगला सीन देखने के लिए मेरी उत्सुकता बढ़ती गई।’

हेमा मालिनी ने की ‘रामायण’ की कास्टिंग की तारीफ

उन्होंने फिल्म की कास्टिंग की भी तारीफ की। हेमा ने लिखा, ‘फिल्म के कास्टिंग काफी अच्छी की गई है। दर्शकों के चेहरों पर फिल्म को लेकर उत्साह साफ नजर आ रहा था। फिल्म ने लोगों को रामायण के दौर में पहुंचा दिया। ऐसा लग रहा था जैसे वे खुद इस कहानी का हिस्सा हों और पर्दे पर जो कुछ हो रहा है, उसे महसूस कर रहे हों।’

भारतीय दर्शकों के लिए यह यादगार अनुभव है – हेमा मालिनी

आखिर में हेमा मालिनी ने लिखा, ‘फिल्म में नई तकनीक का बहुत अच्छे तरीके से इस्तेमाल किया गया है। इसकी वजह से फिल्म और भी शानदार बन गई है। भारतीय दर्शकों के लिए यह एक बिल्कुल नया और यादगार अनुभव है।’

Ramayana Review: ‘रामायण’ के बारे में

‘रामायण’ को हिन्दुस्तान ने 3.5 रेटिंग दी है। फिल्म में रणबीर कपूर एक्शन और बॉडी लैंग्वेज अच्छा लगा। वहीं उनकी डायलॉग डिलीवरी में कमी महसूस हुई। वहीं यश की एक्टिंग में कोई कमी नहीं लगी। हालांकि, उनकी आवाज शरद केलकर ने डब की है जिन्होंने ‘बाहुबली’ में प्रभास की आवाज डब की थी। ऐसे में बार-बार दिमाग में प्रभास आ रहे थे।

Ramyana Box Office Collection: ‘रामायण’ ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

फिल्म ‘रामायण’ ने अपनी रिलीज के पहले पांच दिनों में शानदार प्रदर्शन किया है। रणबीर की फिल्म ने गुरुवार (डे 1) को 64.85 करोड़, शुक्रवार (डे 2) को 48.05 करोड़, शनिवार (डे 3) को 69.80 करोड़, रविवार (डे 4) को 56.15 करोड़ और सोमवार (डे 5) को 107.50 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से कुल 346.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 663.90 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN