Source :- LIVE HINDUSTAN
इससे पहले Nvidia के बोर्ड मेंबर्स ने एक बयान जारी कर कहा था कि उनके पास मानने का कोई कारण नहीं है कि राष्ट्रीय सुरक्षा या एनवीडिया की गोपनीय जानकारी से कोई समझौता हुआ है। हालांकि जांच शुरू कर दी गई है।
टेक और बिजनेस जगत में इस वक्त खलबली मची हुई है। दुनिया की सबसे दिग्गज टेक कंपनियों में से एक Nvidia के CEO के एक कबूलनामे ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। उन्होंने सोमवार को आगे आकर पत्नी संग बेवफाई और एक चीनी जासूस संग अफेयर की बात कबूल की है। इसके बाद ना सिर्फ कंपनी ने जांच बिठाई है, बल्कि Nvidia के शेयर बुरी तरह धराशाई हो गए। अब उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जानकारी के मुताबिक कंपनी के शेयरधारकों ने अब कंपनी और जेन्सन हुआंग के खिलाफ मुकदमा ठोक दिया है। यही नहीं शेयरहोल्डर्स हर्जाना भी मांग रहे हैं।
इससे पहले विवाद सामने आते ही एनवीडिया के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार बंद होने पर कंपनी के शेयर 4.3 फीसदी तक गिर गए। एक ही दिन में इतनी बड़ी गिरावट से कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन में करीब 190 अरब डॉलर का भारी-भरकम नुकसान हुआ है।
बाजार बंद होते ही मुकदमा
शेयर बाजार बंद होने के महज 5 मिनट बाद ही शेयरधारकों की ओर से यह सूट कोर्ट में फाइल कर दिया गया। खबर है कि शेयरहोल्डर्स ने कैलिफोर्निया के सैन जोस स्थित फेडरल कोर्ट में एक याचिका दायर की है। आरोप हैं कि कंपनी और उसके सीईओ ने कथित तौर पर ‘एक संदिग्ध चीनी जासूस’ के साथ हुआंग के व्यक्तिगत संबंधों और उससे जुड़े जोखिमों की जानकारी को छिपाकर निवेशकों को धोखा दिया है।
जानबूझकर छिपाई गई जानकारी?
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक शेयरहोल्डर साफ-साफ यह कह रहे हैं कि कंपनी ने जेनसन हुआंग और चीनी जासूस एलिस हुआंग के संबंधों को जानबूझकर छिपाया। निवेशकों का कहना है कि इस रिश्ते से पैदा हुए राष्ट्रीय सुरक्षा के जोखिमों ने कंपनी की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है। साथ ही भविष्य पर भी संकट आ खड़ा हुआ है।
CEO के खिलाफ जांच भी शुरू
इधर कंपनी ने जेनसन हुआंग को कथित तौर पर ‘एक विदेशी खुफिया एजेंसी द्वारा निशाना बनाए जाने’ की खबरों की जांच शुरू कर दिया है। कंपनी ने निदेशक मंडल ने कहा है कि उनके लिए यह अहम विषय है और जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि कंपनी ने एक बयान में यह भी कहा कि उसके पास ‘यह मानने का कोई कारण नहीं है कि राष्ट्रीय सुरक्षा या Nvidia की गोपनीय जानकारी से कोई समझौता हुआ है’ लेकिन जांच में सभी जानकारियों की पड़ताल की जाएगी। हालांकि जेनसन हुआंग जांच के दौरान भी कंपनी के सीईओ बने रहेंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




