Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार बॉलीवुड स्टार्स को मुंबई पुलिस की सलाह! सेल्फी लेने समेत ये 3...

बॉलीवुड स्टार्स को मुंबई पुलिस की सलाह! सेल्फी लेने समेत ये 3 काम करने से बचें

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/10/1200x900/TShroff_1794305195986_KcXj_1794305207409_bVrM_bb4eb3b7-13eb-4a8c-af78-6f1ff944f6bb_MPOS.jpg

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद से मुंबई पुलिस और सेलेब्स भी अपनी सुरक्षा को लेकर बहुत एहतियात बरत रहे हैं। इसी बीच पुलिस की तरफ से सेलेब्स के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

मुंबई में इस वक्त जैसे हालात चल रहे हैं, उन्हें लेकर ना सिर्फ सेलेब्रिटीज बहुत फिक्रमंद हैं, बल्कि मुंबई पुलिस के भी माथे पर बल पड़े हुए हैं। सलमान खान और रोहित शेट्टी जैसे सेलेब्रिटीज के घरों के बाहर फायरिंग, अमिताभ बच्चन जैसे लीजेंडरी एक्टर्स को लेकर आने वाली धमकियों और टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद हालात बहुत बदले हुए हैं। एक तरफ जहां सेलेब्स अपनी सुरक्षा को लेकर बहुत सतर्क हैं, वहीं अब खबर है कि मुंबई पुलिस ने हिदायत दी है कि एक्टर्स भीड़ के बीच फैंस के साथ सेल्फी लेने से बचें।

भीड़ में सेल्फी नहीं लेने की दी सलाह

टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद मुंबई पुलिस ने सेलेब्स के लिए एडवाइजरी जारी की है। सितारों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। उनके घरों पर पहरा और सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सेलेब्स से अनजान भीड़ वाली जगहों पर फैंस के साथ सेल्फी लेने से बचने की सलाह दी गई है। एक्टर्स से कहा गया है कि वो भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, साथ ही ऐसे इवेंट अवॉइड करने को कहा गया है जहां उनकी सुरक्षा को लेकर खतरा हो सकता है।

एक्टर्स ने चाक-चौबंद की अपनी सुरक्षा

बता दें कि कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को अभी तक धमकियां मिल चुकी हैं। इनमें ज्यादातर लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। बता दें कि पिछले दिनों ही अक्षय कुमार के घर के बाहर बुलेटप्रूफ कांच लगाया गया था। सैफ अली खान के घर के बाहर फैन्सिंग हो चुकी है और अमिताभ बच्चन भी फैंस से बुलेटप्रूफ कांच के पीछे रहकर मिल रहे हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान 3 आरोपियों ने कथित तौर पर बताया था कि अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और आमिर खान उनके रडार पर थे।

टाइगर श्रॉफ सिर्फ इसलिए हुए शिकार

पुलिस की जांच में आरोपियों ने यह भी बताया कि उन्होंने एक्टर्स के घरों के बाहर रेकी की थी। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले सलमान खान को टारगेट करने का प्लान बनाया था। हालांकि बाद में उन्होंने टाइगर पर हमला करने का प्लान बनाया क्योंकि वह ‘आसान टारगेट’ लग रहे थे। सलमान खान को सिर्फ इसलिए निशाना बनाना कैंसिल किया गया, क्योंकि वह सख्त सुरक्षा के चलते गैंग की पहुंच के बाहर थे। मालूम हो कि सलमान खान को अभी तक कुछ सेलेब्रिटीज सलाह दे चुके हैं कि उन्हें माफी मांगकर बात खत्म कर देनी चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN