Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Saranagati Teaser: अब स्वामी प्रभुपाद पर आ रही फिल्म, जानिए कौन हैं...

Saranagati Teaser: अब स्वामी प्रभुपाद पर आ रही फिल्म, जानिए कौन हैं ISKCON के फाउंडर

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/10/1200x900/SwamiP_1794318311209_Z4yE_1794318317777_1gTs_545655be-2638-4d25-8264-fb94311aa759_othx.jpg

जानिए कौन हैं स्वामी प्रभुपाद, जिन पर बनने जा रही है फिल्म। देखिए टीजर वीडियो में क्या दिखाया गया है और क्या होगी कहानी?

नीम करौली बाबा की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। इसने मेकर्स का पैसा कई गुना कर दिया था और अब ऐसा लगता है कि इस तरह ही फिल्मों की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बहार आने वाली है। मंगलवार की शाम Hombale Films ने इस्कॉन (ISKCON) के फाउंडर स्वामी प्रभुपाद की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘सारंगति’ का टीजर रिलीज कर दिया है। इसमें कुछ वास्तविक दृश्यों के साथ-साथ कुछ AI क्रिएटेड फुटेज भी इस्तेमाल की गई है।

हाइब्रिड एआई मूवी होगी ‘सारंगति’!

हालांकि मेकर्स का कहना है कि फिल्म में रचनात्मक तौर पर कुछ चीजों को दिखाया गया है, लेकिन बाकी चीजों को ऑथेन्टिक रखा गया है। फिल्म की कहानी 1965 के अमेरिका में स्वामी प्रभुपाद की जिंदगी से शुरू होती है और पश्चिम में चलाए गए उनके हरे कृष्णा मूवमेंट तक जाती है। क्योंकि स्वामी प्रभुपाद की बहुत ज्यादा फुटेज उपलब्ध नहीं है, शायद इसी वजर से मेकर्स ने इस मूवी को हाइब्रिड एआई मोड में बनाने का फैसला किया है। टीजर वीडियो कई चैनलों पर कोलैब पोस्ट किया गया है, लेकिन कास्ट के बारे में खास जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

कौन हैं फिल्म ‘सारंगति’ के निर्देशक?

फिल्म का निर्देशन गौरा शक्ति दास कर रहे हैं, जो कि पहली बार 1970 में स्वामी प्रभुपाद के शिष्य बने थे। फिल्म की डायरेक्शन टीम में सिर्फ गौरा शक्ति दास नहीं हैं, उनके अलावा वीके और रुद्र वृक्ष भी इसका हिस्सा होंगे। फिल्म का प्रोडक्शन राजेश सिंह और लोहित राव के हाथों में है। यूट्यूब पर पोस्ट किए गए टीजर के डिसक्रिप्शन में बताया गया है कि पूरी ऑडियोग्राफी, जिसमें म्यूजिक, साउंड डिजाइन और साउंड प्रोडक्शन सामिल हैं, को पारंपरिक रूप से क्राफ्ट किया गया है।

हनुमान अंश के बाद खुलने लगे रास्ते

बात ‘सारंगति’ के बैनर Hombale Films की करें तो यह इससे पहले ‘कांतारा’, ‘महावीर नरसिम्हा’ और ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्मों से जुड़ी रही है। बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ को जैसी सक्सेस मिली, उसने ढेरों भारतीय धर्म गुरुओं पर बन सकने वाली फिल्मों के लिए रास्ते खोल दिए हैं। क्योंकि ‘हनुमान अंश’ ने मेकर्स का पैसा कई गुना कर दिया था, और अब प्रोड्यूसर्स ऐसी फिल्मों पर पैसा लगाना चाहते हैं, जिनमें उन धर्म गुरुओं की कहानी सुनाई जाए, जिनकी फॉलोइंग बहुत ज्यादा है, या जिनके बारे में लोग जानना चाहते हैं।

हनुमान अंश की बॉक्स ऑफिस पर कमाई

बता दें कि ‘हनुमान अंश’ को बनाने में महज 2 करोड़ रुपये लागत आई थी और उसने बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर 353 करोड़ 26 लाख रुपये कमाए थे। पहले तो मेकर्स ने कहा था कि इस फिल्म के 2 पार्ट और रिलीज किए जाएंगे, लेकिन फिर डायरेक्ट और प्रोड्यूसर के बीच हुए वैचारिक मतभेद के बाद अब लोगों को इसके सीक्वल का इंतजार है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN