Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार थिएटर्स में रिलीज होनी थी ये 5 बड़ी फिल्में, मजबूरी में OTT...

थिएटर्स में रिलीज होनी थी ये 5 बड़ी फिल्में, मजबूरी में OTT पर रिलीज हुईं और फिर..

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/10/1200x900/From_Cinema_to_Streaming_1794331383569_NYiZ_1794331389092_S2md_480a2d97-0c59-4035-88bc-7d5367f29321_Qnat.png

बड़े बजट वाली इन फिल्मों को मेकर्स को मजबूरी में ओटीटी पर रिलीज करना पड़ा था। फिल्म बॉक्स ऑफिस की बजाए भले ही ओटीटी पर आई, लेकिन एक तरह से मेकर्स के लिए यह फायदे का सौदा ही साबित हुईं।

थिएटर्स में रिलीज करने के लिए की गईं थी प्लान, मजबूरी में मेकर्स ने कीं ओटीटी पर रिलीज। (Image: AI)

ज्यादातर फिल्ममेकर्स अपनी फिल्में थिएटर्स में ही रिलीज करना चाहते हैं। वजह यह, कि ओटीटी की तुलना में थिएटर्स में पैसा कमाने की संभावना कहीं ज्यादा होती है। साथ ही जहां ओटीटी पर फिल्में रिलीज करते वक्त मेकर्स एक फिक्स अमाउंट में डील करते हैं, वहीं थिएटर्स में फिल्म अगर चल पड़ी तो यह लागत का कई गुना प्रॉफिट निकाल देती है। ‘हनुमान अंश’ इसके सबसे करीबी उदाहरणों में से एक है। लेकिन फिर भी कई बार परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं, कि मेकर्स को थिएटर्स के लिए प्लान की गई फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज करना पड़ गया है। आज जानेंगे ऐसी ही कुछ फिल्मों और उनके नतीजों के बारे में।

लक्ष्मी

अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की साल 2020 में आई इस फिल्म को थिएटर्स में रिलीज किया जाना था। बड़े बजट में बनी इस मूवी को लॉकडाउन लग जाने के चलते मजबूरी में ओटीटी पर रिलीज करना पड़ा। हालांकि फिल्म को वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला, जैसे की उम्मीद की जा रही थी। इसके टाइटल और कॉन्टेंट को लेकर काफी ज्यादा विवाद भी हुआ था।

दिल बेचारा

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की यह आखिरी फिल्म थी। इसे नवंबर 2019 और फिर मई 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए प्लान किया गया था। इसी दौरान लॉकडाउन लग गया और फिर पैनडेमिक के चलते थिएटर बंद हो गए। सुशांत के निधन के बाद मेकर्स ने इसे सभी दर्शकों के लिए हॉटस्टार पर फ्री में रिलीज किया।

गुलाबो सिताबो

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की इस फिल्म के लीक्ड लुक्स काफी चर्चा में रहे थे। फिल्म इसके अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई थी। हालांकि लॉकडाउन में थिएटर्स बंद किए जाने की वजह से इसे भी ओटीटी पर रिलीज करना मजबूरी हो गया। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई इस फिल्म को जैसा रिस्पॉन्स मिला, उससे शायद मेकर्स को लगा होगा कि अच्छा हुआ इसे थिएटर्स में रिलीज नहीं किया।

भुज – द प्राइड ऑफ इंडिया

अजय देवगन और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी यह फिल्म भी थिएटर्स में साल 2021 में रिलीज हुई थी। इसे थिएटर एक्सपीरियंस के लिहाज से बनाया गया था, लेकिन फिर मजबूरी में ओटीटी पर रिलीज करना पड़ा। फिल्म जब हॉटस्टार पर रिलीज हुई तो इसे वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला, जैसे की मेकर्स उम्मीद कर रहे थे।

सड़क-2

लिस्ट में आखिरी नाम ‘सड़क-2’ का है। संजय दत्त स्टारर यह मूवी संजय दत्त की फिल्म का सीक्वल थी। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी आलिया भट्ट और संजय दत्त की यह फिल्म जुलाई 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार थी। लंबे वक्त तक जब थिएटर्स नहीं खुले तो इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया। लेकिन इसे बस दर्शकों से ठीक-ठाक ही रिस्पॉन्स मिला।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN