Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- NHAI Project: अशोका बिल्डकॉन के शेयरों में इस बंपर तेजी की सबसे बड़ी वजह NHAI से 866 करोड़ रुपये का मिलने वाला ठेका है
- इसके तहत कंपनी वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण कराएगी
आज घरेलू शेयर बाजार में रौनक के बीच अशोका बिल्डकॉन के शेयर उड़ान भर रहे हैं। निवेशक इस काउंटर पर इस कदर टूटे कि शेयर का भाव 15 प्रतिशत तक उछल गया। अशोका बिल्डकॉन के शेयरों में इस बंपर तेजी की सबसे बड़ी वजह NHAI से 866 करोड़ रुपये का मिलने वाला ठेका है। इसके तहत कंपनी वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण कराएगी। इस प्रोजेक्ट के तहत करवड से जुजुवा तक 26.6 किलोमीटर लंबे हिस्से में 8 लेन का एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। दोपहर
इस प्रोजेक्ट की कुल लागत ₹865.90 करोड़ (GST अलग से) यानी करीब 866 करोड़ रुपये है। कंपनी को निर्माण कार्य 18 महीने में पूरा करना होगा। वहीं, प्रोजेक्ट के लिए 10 साल की डिफेक्ट लायबिलिटी अवधि भी तय की गई है।
शेयरों में क्यों आई तेजी?
NHAI से मिले इस बड़े ऑर्डर के बाद निवेशकों ने अशोका बिल्डकॉन के शेयरों में खरीदारी बढ़ा दी। बुधवार को कारोबार के दौरान शेयर 14.7% उछलकर ₹117.30 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। सुबह यह 9.48% की तेजी के साथ ₹112.80 पर कारोबार कर रहा था।
पहले भी मिला था ₹290 करोड़ का ऑर्डर
अशोका बिल्डकॉन को अक्टूबर में नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे से भी ₹290.23 करोड़ का ऑर्डर मिला था। इसके तहत उत्तर प्रदेश में रेलवे की बिजली सप्लाई को मजबूत करने से जुड़ा काम किया जाना है। नए ऑर्डर से कंपनी के कारोबार और ऑर्डर बुक को मजबूती मिलने की उम्मीद है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि नए ऑर्डर की खबर के बावजूद कंपनी का शेयर सालभर में करीब 42% और 2026 की शुरुआत से अब तक करीब 32% गिर चुका था।
ग्लोब कैपिटल मार्केट में रिसर्च के AVP, विपिन कुमार ने कहा कि स्टॉक ने ₹90–95 के सपोर्ट जोन से बाउंस-बैक रैली शुरू की है। उन्होंने कहा, “यह मौजूदा रैली ₹134–140 के स्तर तक जारी रहने की संभावना है, जो 1 साल के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज और एक अहम प्राइस रेजिस्टेंस जोन का संगम है।”
शेयर मार्केट में बूमबूम
आज शेयर मार्केट में बूमबूम है। सेंसेक्स 82500 के पार जाने के बाद अभी 1247 अंक ऊपर 82354 पर आ गया है। निफ्टी भी 329 अंक ऊपर 25373 पर है। एक समय 25424 पर था। बाजार में इस उछाल के पीछे विदेशी निवेशकों की जोरदार खरीदारी, एशियाई बाजारों में मजबूती, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजे प्रमुख वजह हैं। इसके अलावा रुपये की मजबूती ने भी बाजार का भरोसा बढ़ाया है।
(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




