Home rss business hindi ₹11,700 करोड़ जुटाने की तैयारी में बजाज फाइनेंस, शेयर में आई तेजी

₹11,700 करोड़ जुटाने की तैयारी में बजाज फाइनेंस, शेयर में आई तेजी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • कंपनी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 11,700 करोड़ रुपये तक जुटा सकती है
  • इस पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपना कैपिटल बेस मजबूत करने और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए करेगी
  • दरअसल, बजाज फाइनेंस अपने कारोबार के अगले फेज में विस्तार की तैयारी कर रही है

बजाज ग्रुप की कंपनी बजाज फाइनेंस बड़ी रकम जुटाने की तैयारी कर रही है। कंपनी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 11,700 करोड़ रुपये तक जुटा सकती है। इस पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपना कैपिटल बेस मजबूत करने और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए करेगी। दरअसल, बजाज फाइनेंस अपने कारोबार के अगले फेज में विस्तार की तैयारी कर रही है। ऐसे में कंपनी के लिए ज्यादा पूंजी जुटाना जरूरी है। QIP के जरिए कंपनी संस्थागत निवेशकों को अपने शेयर बेचकर यह रकम जुटाएगी। इस खबर के बीच शेयर बाजार में बजाज फाइनेंस के शेयरों में तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर आज 1,072.55 रुपये पर आ गए।

शेयर बिक्री शुरू करने की तैयारी

CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने संस्थागत शेयर ऑफर (QIP) की कीमत मौजूदा बाजार भाव से थोड़ी कम रख सकती है। यानी इस ऑफर में निवेश करने वाले बड़े संस्थागत निवेशकों को शेयर डिस्काउंट पर मिल सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस शेयर बिक्री से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपने कारोबार को आगे बढ़ाने और ग्रोथ के लिए करेगी। इस पूंजी से बजाज फाइनेंस को भविष्य में बिजनेस विस्तार करने में मदद मिलने की उम्मीद है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि बजाज फाइनेंस अपने निवेशकों के साथ रोडशो पूरा कर चुकी है। अब कंपनी शेयर बिक्री शुरू करने की तैयारी में है। हालांकि, अभी इस ऑफर की तारीख और कुल रकम में बदलाव हो सकता है।

इन बड़े बैंकों को मिली है जिम्मेदारी

इस शेयर बिक्री को पूरा करने के लिए बजाज फाइनेंस ने कई बड़े बैंकों और फाइनेंशियल कंपनियों के साथ काम किया है। इनमें कोटक महिंद्रा कैपिटल, मॉर्गन स्टेनली, जेपी मॉर्गन, आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज और जेएम फाइनेंशियल शामिल हैं। इस मामले बजाज फाइनेंस और बाकी कंपनियों की तरफ से भी कोई जवाब नहीं मिला।

पहले ही 58 अरब रुपये जुटा चुकी है कंपनी

बजाज फाइनेंस के बोर्ड ने 1 अक्टूबर को कुल 17,500 करोड़ रुपये तक की रकम जुटाने की योजना को मंजूरी दी थी। इसमें से 11,700 करोड़ रुपये QIP के जरिए और 5,800 करोड़ रुपये वारंट जारी करके जुटाने की योजना थी। इसके बाद 10 नवंबर को कंपनी ने अपने प्रमोटर और होल्डिंग कंपनी बजाज फिनसर्व लिमिटेड को 5.743 करोड़ वारंट आवंटित किए। हर वारंट की कीमत 1,010 रुपये रखी गई थी। इस तरह कंपनी ने करीब 5,800 करोड़ रुपये जुटाए। अब कंपनी QIP के जरिए बाकी 11,700 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है।

शेयर बाजार से खूब पैसा जुटा रहीं कंपनियां

इस साल भारत का इक्विटी मार्केट कंपनियों के लिए पैसा जुटाने का बड़ा जरिया बना हुआ है। अब तक कंपनियां शेयर बाजार के जरिए करीब 50.25 अरब डॉलर जुटा चुकी हैं। पिछले पूरे साल यानी 2025 में कंपनियों ने इक्विटी ऑफरिंग के जरिए करीब 58.78 अरब डॉलर जुटाए थे। इस साल के बड़े सौदों में जियो प्लेटफॉर्म्स का 3.1 अरब डॉलर का IPO, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया की 2.4 अरब डॉलर की लिस्टिंग और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की 3.3 अरब डॉलर की शेयर बिक्री शामिल है।

करीब 13% चढ़े बजाज फाइनेंस के शेयर

शेयर बाजार में भी बजाज फाइनेंस के स्टॉक में अच्छी तेजी देखने को मिली है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर करीब 13% चढ़ चुके हैं। वहीं, इसी दौरान देश के प्रमुख शेयर बाजार इंडेक्स निफ्टी 50 में करीब 12.5% की बढ़त दर्ज की गई है। इंटरनेशनल फाइनेंशियल रिव्यू (IFR) ने 10 नवंबर को अपनी रिपोर्ट में बताया था कि बजाज फाइनेंस इसी हफ्ते शेयर बिक्री शुरू कर सकती है। अब बाजार की नजर कंपनी के QIP लॉन्च और उसकी कीमत पर बनी हुई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN