Source :- LIVE HINDUSTAN
Vu ने भारत में 55 इंच से 115 इंच तक की Masterpiece AEye TV सीरीज लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत 75,000 रुपये है। इसमें RGB MiniLED डिस्प्ले, AI पिक्चर एडजस्टमेंट, 3,000 निट्स तक ब्राइटनेस और 240W तक साउंड मिलता है।
टीवी देखने का अनुभव और ज्यादा सिनेमैटिक बनाने के लिए Vu ने भारत में अपनी नई Masterpiece AEye TV सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में 55 इंच से लेकर 115 इंच तक के कुल छह स्क्रीन साइज शामिल हैं। कंपनी ने इस रेंज में RGB MiniLED डिस्प्ले के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड पिक्चर प्रोसेसिंग, एम्बिएंट लाइट सेंसर और 360 डिग्री सराउंड साउंड जैसे फीचर्स दिए हैं। सबसे खास बात यह है कि टॉप मॉडल की कीमत 13 लाख रुपये है।
सम्बंधित सुझाव
Vu Masterpiece AEye TV की कीमत
Vu Masterpiece AEye TV सीरीज की शुरुआती कीमत 75,000 रुपये रखी गई है। 55 इंच मॉडल 75,000 रुपये, 65 इंच मॉडल 95,000 रुपये, 75 इंच मॉडल 1,30,000 रुपये, 85 इंच मॉडल 1,75,000 रुपये और 98 इंच मॉडल 2,95,000 रुपये में आता है। वहीं सीरीज का सबसे बड़ा 115 इंच मॉडल 13,00,000 रुपये का है। इन टीवी की बिक्री 12 नवंबर 2026 से देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो गई है।
कमरे की रोशनी देखकर खुद बदलेगी पिक्चर सेटिंग
Vu Masterpiece AEye TV की सबसे खास खूबियों में Intelligent Brightness Control शामिल है। इसके लिए टीवी में एम्बिएंट लाइट सेंसर और मशीन लर्निंग आधारित इंजन दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह सिस्टम कमरे में मौजूद रोशनी और उसके रंग के तापमान को समझकर स्क्रीन की पिक्चर सेटिंग को अपने आप एडजस्ट करता है।
AI इंजन स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट को भी फ्रेम-दर-फ्रेम एनालाइज करता है। यह डार्क सीन, स्पोर्ट्स और ज्यादा ब्राइट आउटडोर फुटेज जैसे अलग-अलग कंटेंट की पहचान करके ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट, गामा, कलर टेम्परेचर, HDR और लोकल डिमिंग जैसी सेटिंग्स को एडजस्ट कर सकता है। कंपनी का दावा है कि इससे खासकर लंबे समय तक टीवी देखने के दौरान आंखों पर पड़ने वाला तनाव कम करने में मदद मिल सकती है।
सम्बंधित सुझाव
RGB MiniLED डिस्प्ले और 3,000 निट्स तक ब्राइटनेस
नई सीरीज में RGB MiniLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 100 प्रतिशत BT.2020 कलर कवरेज तक सपोर्ट करता है। 55 इंच से 98 इंच तक के मॉडल में 2,500 निट्स तक XDR ब्राइटनेस मिलती है, जबकि 115 इंच मॉडल में अधिकतम 3000 निट्स तक ब्राइटनेस दी गई है।
टीवी में AI-mapped Full Array Local Dimming टेक भी मिलता है। 55 से 98 इंच वाले मॉडल में 2000 तक लोकल डिमिंग जोन दिए गए हैं, जबकि 115 इंच मॉडल में 2,696 डिमिंग जोन मिलते हैं। तेज एक्शन और गेमिंग के लिए Hyper-Motion AI Engine के साथ 288Hz Fluid Motion तकनीक भी दी गई है।
240W तक का दमदार साउंड
साउंड के लिए 55 से 98 इंच वाले मॉडल में VuFx छह-ड्राइवर सिस्टम दिया गया है। इसमें चार स्पीकर और दो रियर वूफर शामिल हैं, जो कुल 110W आउटपुट देते हैं। वहीं 115 इंच मॉडल में ज्यादा बड़ा VuFx 10-ड्राइवर सिस्टम मिलता है। इसमें आठ स्पीकर और दो रियर सबवूफर हैं और इसका कुल साउंड आउटपुट 240W है।
सभी मॉडल Dolby Atmos सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा AI Crystal-Clear Voice और Dolby AC-4 Dialogue Enhancer जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिनका उद्देश्य डायलॉग को बैकग्राउंड म्यूजिक और साउंड इफेक्ट्स से अलग करके ज्यादा स्पष्ट बनाना है।
Google TV के साथ Gemini AI
Vu Masterpiece AEye TV सीरीज Google TV पर चलती है और इसमें Gemini AI का सपोर्ट दिया गया है। टीवी में एडवांस्ड AI प्रोसेसर के साथ 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। कंपनी टीवी के साथ दो Bluetooth वॉयस रिमोट भी देती है, जिनमें वॉयस सर्च और अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म के लिए डेडिकेटेड हॉटकीज मौजूद हैं।
प्रीमियम डिजाइन और Personalized Frame Mode
डिजाइन की बात करें तो टीवी में हैंड-ब्रश्ड एल्युमिनियम-अलॉय बॉडी और स्लिम प्रोफाइल दिया गया है। इसमें Armani Gold फिनिश मिलती है, जो कंपनी के अनुसार अलग-अलग रोशनी में गोल्ड या सिल्वर जैसा दिखाई दे सकती है। इसके अलावा Personalized Frame Mode की मदद से स्क्रीन बंद होने पर तस्वीरों, आर्टवर्क या दूसरी इमेज को डिस्प्ले किया जा सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




