Home rss business hindi IDFC FIRST Bank vs HDFC Bank: कार लोन पर कौन-सा बैंक दे...

IDFC FIRST Bank vs HDFC Bank: कार लोन पर कौन-सा बैंक दे रहा है बेहतर डील? चेक करें ब्याज दरें

4
0

Source :- KHABAR INDIA TV

अपनी सपनों की कार खरीदना हर किसी की ख्वाहिश होती है, लेकिन जब बात कार लोन लेने की आती है, तो सबसे बड़ी दुविधा यह होती है कि किस बैंक से लोन लिया जाए ताकि ईएमआई का बोझ कम से कम रहे और प्रोसेसिंग भी आसान हो। इस फेस्टिव और वेडिंग सीजन में यदि आप भी नई या पुरानी कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि आईडीएफसी फस्ट बैंक और एचडीएफसी बैंक ऑटो लोन पर क्या अट्रैक्टिव ऑफर दे रहे हैं।

एचडीएफसी बैंक कार लोन की ब्याज दरें

देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंकों में से एक एचडीएफसी बैंक नई कारों पर अट्रैक्टिव दरें पेशकश करता है। सामान्य तौर पर एचडीएफसी बैंक के कार लोन की ब्याज दरें 8.95% से 11.00% प्रति वर्ष के बीच चल रही हैं। हालांकि, बैंक अपने खास ‘Xpress Car Loan’ और चुनिंदा प्री-अप्रूव्ड ग्राहकों के लिए विशेष स्कीम के तहत 8.25% प्रति वर्ष की शुरुआती दर से भी लोन उपलब्ध कराता है। हालांकि, इसके लिए कई नियम व शर्तें लागू हैं। वहीं, पुरानी कारों के लिए ब्याज दरें 9.56% से शुरू होती हैं। एचडीएफसी बैंक कुछ चुनिंदा मॉडलों पर ऑन-रोड प्राइस का 100% तक लोन देता है, लेकिन इसकी अधिकतम रिपेमेंट टेन्योर 7 साल तक होती है। एचडीएफसी बैंक में प्रोसेसिंग फीस लोन राशि के आधार पर तय होती है।

आईडीएफसी फस्ट बैंक कार लोन की ब्याज दरें

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक नई कार के लोन पर 8.99% से 11.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बैंक ग्राहकों के क्रेडिट प्रोफाइल और सिबिल स्कोर के आधार पर फिक्स्ड (Fixed) और फ्लोटिंग दोनों तरह की ब्याज दरों का ऑप्शन देता है। यदि आप सेकंड-हैंड कार लेना चाहते हैं, तो आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में ब्याज दरें 11.99% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। इसके अलावा, बैंक नई कार की ऑन-रोड कीमत का 100% तक फाइनेंस करता है। सबसे खास बात यह है कि इसमें लोन चुकाने की अधिकतम अवधि 10 साल (120 महीने) तक की मिलती है, जिससे आपकी मासिक ईएमआई काफी कम हो जाती है। लोन की अधिकतम राशि ₹2 करोड़ तक हो सकती है। प्रोसेसिंग फीस की बात की जाए तो बैंक में नई कार पर यह अधिकतम ₹10,000 (या लोन राशि के अनुसार) तक हो सकती है।

प्री-पेमेंट / फोरक्लोजर चार्ज

यदि आप समय से पहले अपना लोन बंद करना चाहते हैं, तो आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में फ्लोटिंग रेट वाले लोन पर कोई फोरक्लोजर चार्ज नहीं लगता, जबकि फिक्स्ड रेट पर बकाया मूलधन का 5% (+GST) शुल्क देना पड़ सकता है। दूसरी तरफ, एचडीएफसी बैंक अपने एक्सप्रेस कार लोन के कई ऑफर्स में जीरो फोरक्लोजर चार्ज की सुविधा देता है (नियम व शर्तों के अधीन)।

यह भी पढ़ें- IDFC FIRST Bank vs ICICI Bank vs HDFC Bank: कौन-सा बैंक दे रहा है सबसे सस्ता पर्सनल लोन, चेक करें ब्याज दरें

SOURCE : KHABAR INDIA TV