Home LIFESTYLE NEWS HINDI यामी गौतम जैसी ग्लोइंग स्किन चाहिए? रोजाना खाएं ये 5 फूड्स, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट...

यामी गौतम जैसी ग्लोइंग स्किन चाहिए? रोजाना खाएं ये 5 फूड्स, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया!

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Foods For Glowing Skin: यामी गौतम जैसी नेचुरली ग्लोइंग और ब्यूटीफुल स्किन चाहिए, तो अपनी डाइट का भी ध्यान रखें। डॉक्टर के मुताबिक ये 5 फूड्स स्किन को अंदर पोषण देने, कोलेजन बनाने और ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद करते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम अपनी नेचुरल ब्यूटी और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। वो उन चुनिंदा एक्ट्रेसेज में से एक हैं, जिन्हें ज्यादा मेकअप करने की जरूरत नहीं पड़ती। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि यामी की ग्लोइंग स्किन का आखिर राज क्या है। हमें अक्सर लगता है कि महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स से ही स्किन पर निखार आता है। जबकि डाइट इसमें सबसे अहम रोल निभाती है। आप रोजाना क्या खाते हैं, इसका आपकी त्वचा पर काफी असर पड़ता है। जाने-माने गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ शुभम वात्स्य ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसे ही 5 फूड्स के बारे में बताया है, जिन्हें ग्लोइंग स्किन के लिए आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये स्किन को अंदर से हेल्दी रखने, कोलेजन बनाने और ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

ग्लोइंग स्किन के लिए रोज खाएं 5 फूड्स

विटामिन सी से भरपूर है आंवला

डॉ शुभम बताते हैं कि आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है, जो कॉलेजन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कॉलेजन स्किन की कसावट बनाए रखने और उसे हेल्दी रखने का काम करता है, जिससे त्वचा लंबे समय तक ग्लोइंग, जवाँ और खूबसूरत नजर आती है।

अंडे में होते हैं पूरे नौ एसेंशियल अमीनो एसिड

ओवरऑल हेल्थ के साथ-साथ स्किन के लिए भी अंडे काफी फायदेमंद होते हैं। डॉ शुभम बताते हैं कि अंडे में पूरे नौ के नौ एसेंशियल अमीनो एसिड मौजूद होते हैं। साथ ही इनमें कोलीन, विटामिन बी 12 और बहुत सारे ऐसे कंपाउंड होते हैं जो एंटीऑक्सीडेंट रोल प्ले करते हैं। ये सीधे तौर पर स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।

बीटा कैरोटीन से भरपूर गाजर

सर्दियों में आने वाली गाजर स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। डॉक्टर के मुताबिक गाजर में बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जिसे हमारी बॉडी विटामिन ए में आसानी से बदल लेती है। विटामिन ए हेल्दी स्किन सेल्स को मेंटेन करने के लिए बहुत जरूरी है।

विटामिन ई का अच्छा सोर्स हैं बादाम

डॉ शुभम बताते हैं कि बादाम विटामिन ई से भरपूर होते हैं। ये विटामिन ई स्किन को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है, साथ ही स्किन बैरियर को हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करता है। हेल्दी और ग्लोइंग स्किन मेंटेन करने के लिए बादाम को अपनी डेली डाइट में शामिल करना एक अच्छा ऑप्शन है।

कद्दू के बीज खाना भी फायदेमंद है

कद्दू के बीज जिंक का एक बहुत अच्छा सोर्स हैं। जिंक स्किन रिपेयर, घाव भरने, त्वचा की मरम्मत और स्किन सेल्स के सामान्य कामकाज में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए अपनी डाइट में सीमित मात्रा में कद्दू के बीज शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

हेल्दी स्किन के लिए जरूरी बातें

ग्लोइंग स्किन रातों-रात नहीं मिलती। इसके लिए आपको अपनी डेली डाइट, हाइड्रेशन और सही नींद का ध्यान रखने की जरूरत है। साथ ही अपने स्किन टाइप के हिसाब से बेसिक स्किनकेयर रूटीन फॉलो करें और सनस्क्रीन लगाना ना भूलें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN