Source :- LIVE HINDUSTAN
हील पेन या प्लांटर फैशियाटिस की समस्या से परेशान हैं और जमीन पर पहला कदम रखते ही सूई की चुभन सा दर्द बेहाल कर देता है तो आज से ही ये 4 एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। कुछ दिनों में आराम मिलेगा।
एड़ी के आसपास के हिस्से में दर्द की समस्या काफी सारे लोगों को परेशान करती है। जिसे प्लांटर फैशियाटिस बोलते हैं और इस समस्या में सुबह उठते ही पहला कदम जब जमीन पर रखे तो तेज दर्द होता है या फिर बहुत देर तक खड़े रहने से भी हील में पेन होने लगता है। इस तरह के हील पेन की दिक्कत में एक्सरसाइज करने से आराम मिलता है। डॉक्टर मिथुन गर्ग ने 4 तरह की एक्सरसाइज करने का तरीका शेयर किया है। जिससे प्लांटर फैशियाटिस के दर्द से राहत मिलती है।
टॉवेल कॉफ स्ट्रेच
सबसे पहली एक्सरसाइज है टॉवेल स्ट्रेच। इसमे किसी बड़ी तौलिया को लेकर पंजों पर फंसाते हैं और फिर इसे अपनी तरफ खींचते हैं कि पंजे का ऊपरी हिस्सा आपकी तरफ झुके। जब आप इस तरह से तौलिया को खींचते हैं को पिंडली यानी काफ मसल्स स्ट्रेच होती है और आपको दर्द में राहत मिलती है। एक बार तौलिया से पंजों को खींचे तो 10-15 गिनती करते हुए पोजीशन में होल्ड रहे, फिर तौलिया को ढील दें। इस तरह से कम से कम 10-20 रिपीटिशन मारें। इससे काफ मसल्स में रिलैक्स महसूस होता है और हील पेन में आराम लगता है।
प्लांटर फेशिया मसाज
जिन लोगों को भी हील में दर्द की शिकायत रहती हैं और प्लांटर फेशियाटिस की समस्या है उन्हें हाथों में किसी जेल क्रीम को लेना है और एड़ी के साइड में रखना है फिर हल्के हाथ से उंगलियों की मदद से पंजे के साइड से हील के साइड तक मसाज करना है। ध्यान रहे कि दर्द वाली जगह पर बहुत ज्यादा प्रेशर नहीं डालना है। केवल हल्के हाथों से मसाज करें और ये दिनभर में कम से कम 4-5 मिनट तक करना, दिन में दो बार। इससे हील पेन में राहत मिलती है।
फुट स्ट्रेच
इसमे किसी समतल जगह पर बैठकर अपने एक पैर के पंजे को दूसरे घुटनों पर लाकर रखना है। फिर पंजों को लगभग उंगलियों के पास से पकडें और अपनी तरफ खींचे। ऐसा स्ट्रेच करने से पंजे के सेंटर वाले हिस्से पर खिंचाव महसूस होगा। इस स्ट्रेच को करीब 10-15 गिनती तक होल्ड करना है और फिर छोड़ देना है। दिन में 3-4 बार इस स्ट्रेचिंग को रोजाना करना है। जिससे पैरों की टाइट हो रही मसल्स में आराम मिले।
हील रेसेज एक्सरसाइज
चौथी एक्सरसाइज है हील रेसेज। इसमे किसी एक स्टेप ऊंचे पटरे या चौकी पर खड़े हो जाएं। फिर अपने पंजों को स्टेप पर टिकाएं और हील को हल्का सा स्टेप के बाहर ही रखें। अब हील को ऊंचा करें और पंजे के बल पर खड़े हो जाएं। ऐसा करने से पिंडली यानी पैर के पीछे के हिस्से पर स्ट्रेच महसूस होता है। एड़ियों को जब ऊंचा करें तो शरीर को इस पोजीशन में 10-15 सेकेंड होल्ड करें। फिर नॉर्मल पोजीशन में आए। ऐसा करने से एड़ियों के दर्द में आराम मिलता है।
डाइड्रेशन का रखें ध्यान
इन चार एक्सरसाइज के साथ ही प्लांटर फैशियाटिस में हाइड्रेशन का खास ध्यान रखना चाहिए। ढेर सारा पानी पीना जरूरी होता है। साथ ही ये चारों एक्सरसाइज लगभग 4-6 हफ्तों तक लगातार करनी है। जिससे पैरों की मसल्स में जरूरी स्ट्रेच हो और दर्द से राहत मिले।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




