Home rss business hindi 1 रुपये के लेवल पर शेयर, ताबड़तोड़ लग रहा 5% का अपर...

1 रुपये के लेवल पर शेयर, ताबड़तोड़ लग रहा 5% का अपर सर्किट, आपका है दांव?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही के दौरान इस FMCG कंपनी की कुल आय 451.32 करोड़ रुपये रही
  • तिमाही नतीजे के बाद अब इस शेयर में ताबड़तोड़ तेजी है

बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच पेनी कैटेगरी की कंपनी NHC फूड्स लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को तूफानी तेजी देखी गई। सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को यह शेयर 1.58 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले उछलकर 1.65 रुपये तक जा पहुंचा। बता दें कि शानदार तिमाही नतीजों की वजह से कंपनी के शेयर पूरे सप्ताह डिमांड में रहे हैं। बता दें कि इस FMCG कंपनी ने पिछले हफ्ते शनिवार को सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही के दौरान इस FMCG कंपनी की कुल आय 451.32 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही के 104.09 करोड़ रुपये के मुकाबले 333% अधिक है। इस तिमाही में मुनाफा बढ़कर 21.68 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 1.34 करोड़ रुपये था। इस तरह, मुनाफे में 1,518% की बढ़ोतरी हुई है। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान NHC फूड्स ने 821.45 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की, जो पिछले साल की इसी अवधि के 214.68 करोड़ रुपये से 282% ज्यादा है। इस अवधि के दौरान मुनाफा 1,185% बढ़कर 38.68 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 3.01 करोड़ रुपये था।

शेयर का परफॉर्मेंस

इस FMCG कंपनी के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो सोमवार को इस पेनी स्टॉक में 5% की तेजी आई, जो बुधवार को भी जारी रही। वहीं, गुरुवार को 2 रुपये से कम कीमत वाला यह पेनी स्टॉक 5% के अपर सर्किट के साथ 1.64 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। इस तरह, इस पेनी स्टॉक ने इस हफ्ते के सभी ट्रेडिंग सेशन में 5% का अपर सर्किट लगाया है।

बता दें कि मंगलवार को बलिप्रतिपदा के कारण भारतीय शेयर बाजार बंद था। इस शेयर ने साल की शुरुआत से अब तक (YTD) 85% का रिटर्न दिया है जबकि पिछले छह महीनों में इस स्टॉक में लगभग 67% की तेजी आई है।

NHC फूड्स के अधिग्रहण की खबर

सितंबर तिमाही नतीजे घोषित करते समय NHC फूड्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ‘सचमास फूड्स’ (Sachmaas Foods) में 99.98% हिस्सेदारी खरीदने को भी मंजूरी दे दी है। सचमास फूड्स चना, मूंगफली और अन्य खाद्य उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग, प्रोसेसिंग, रीपैकेजिंग और ट्रेडिंग (थोक और खुदरा दोनों स्तरों पर) के कारोबार में शामिल है। इस रणनीतिक निवेश से कंपनी का कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो पब्लिक शेयरहोल्डिंग 100 फीसदी की है। वहीं, प्रमोटर्स की हिस्सेदारी नहीं है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN