Home rss world hindi अमेरिका के वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, पांच लोग घायल

अमेरिका के वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, पांच लोग घायल

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

व्हाइट हाउस से लगभग एक मील दूर लोगान सर्किल इलाके में गोलीबारी होने की जानकारी मिली है। पुलिस अधिकारी नाथन क्लार्क ने कहा कि घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिली है। पुलिस ने लोगों से घटनास्थल के आसपास के इलाके में जाने से बचने की अपील की है।

वॉशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस से पैदल दूरी पर स्थित एक लोकप्रिय इलाके में पांच लोगों को गोली मारी गई है

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस से पैदल दूरी पर स्थित एक लोकप्रिय इलाके में पांच लोगों को गोली मारी गई है, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि व्हाइट हाउस से लगभग एक मील दूर लोगान सर्किल इलाके में गोलीबारी होने की जानकारी मिली है। पुलिस अधिकारी नाथन क्लार्क ने कहा कि घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिली है। पुलिस ने लोगों से घटनास्थल के आसपास के इलाके में जाने से बचने की अपील की है।

पुलिस ने कहा कि शूटर अभी कस्टडी में नहीं है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट ने एक्स पर कहा, “MPD 15th और पी स्ट्रीट, नॉर्थवेस्ट के इलाके में एक्टिव शूटिंग की जगह पर है। MPD की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम मौके पर है। उस इलाके से बचें।”

इलाके में दर्जनों पुलिस गाड़ियों के साथ पास की बिल्डिंगों पर राइफल लिए अधिकारियों को देखा जा सकता था। पुलिस के एक स्पोक्सपर्सन घायल हुए लोगों की संख्या कन्फर्म नहीं कर पाए। यह घटना व्हाइट हाउस से लगभग एक मील (1.6 km) उत्तर-पूर्व में लोगान सर्कल नाम के इलाके में हुई। डीसी काउंसिल मेंबर ब्रुक पिंटो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि शूटिंग VIDA फिटनेस क्लब में हुई और कई लोगों को गोली लगी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN