Home rss world hindi UAE में भीषण सड़क हादसा, कई गाड़ियों में हुई टक्कर; भारतीय समेत...

UAE में भीषण सड़क हादसा, कई गाड़ियों में हुई टक्कर; भारतीय समेत 14 की मौत

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संयुक्त अरब अमीरात में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक भारतीय समेत कुल 14 लोगों की मौत हो गई है। यूएई अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा एक ट्रक के गाड़ी से टकरा जाने के बाद हुआ। संतुलन खोकर ट्रक पास से धीमी गति से गुजर रही गाड़ियों से जा टकराया।

संयुक्त अरब अमीरात में भीषण सड़क हादसे में एक भारतीय समेत 14 लोगों की मौत हो गई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक यह हादसा फुजैराह के एंट्री गेट पर हुआ। देर रात तेज गति से आ रहे एक ट्रक पर से ड्राइवर का संतुलन गड़बड़ा गया। इसके बाद ट्रक एक गाड़ी से टकराकर पलट गया। गति तेज होने की वजह से वह पास से धीमी गति से गुजर रही गाड़ियों से भी जा टकराया। इसकी वजह से उसमें आग लग गई। इस हादसे में एक भारतीय समेत 14 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल डीएनए टेस्ट के जरिए मृतकों की पहचान की जा रही है।

संयुक्त अरब अमीरात के गृहमंत्रालय ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि मरने वालों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। हादसे के बारे में जानकारी देते हुए यूएई ने बताया कि यह घटना गुरुवार को देर रात में हुई। तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक पहले एक गाड़ी से टकराया। इसके बाद वह पलटकर अन्य गाड़ियों से टकरा गया। इसकी वजह से इन गाड़ियों में आग लग गई। इस हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बना गया। यूएई अधिकारियों ने तुरंत ही पुलिस, पैरा मेडीकल की टीमों को वहां पर तैनात किया। गाड़ियों की तरफ बढ़ती आग को बड़ी मुश्किल से काबू में किया गया।

मरने वालों में भारत समेत कई देशों के लोग शामिल

संयुक्त अरब के अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में कई देशों को नागरिकों ने अपनी जान गंवाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में मुख्य रूप से भारत, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, जॉर्डन, पाकिस्तान और मिस्त्र के लोग शामिल हैं। एक भारतीय की मौत को लेकर यूएई दूतावास ने भी इसकी पुष्टि की है। एंबेसी की तरफ से कहा गया कि स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर पीड़ितों की मदद के लिए काम किया जा रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN